‘दोनों क्षेत्रों में लंबे समय तक खुशहाली रहें’ : डग फोर्ड

'May both regions enjoy long-lasting prosperity': Doug Ford

– ओंटेरियो सरकार ने व्यापार बढ़ाने के लिए यूटा के साथ समझौता किया

'May both regions enjoy long-lasting prosperity': Doug Ford
‘May both regions enjoy long-lasting prosperity’: Doug Ford

ओंटेरियो। ओंटेरियो सरकार ने व्यापार को बढ़ावा देने के लिए यूटा के साथ एक मैमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह उन समझौतों की कड़ी में एक और समझौता है जो व्यापार युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका के अलग-अलग राज्यों के साथ किए गए हैं। प्रीमियर डग फोर्ड और यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। वे पश्चिमी अमेरिकी राज्यों के गवर्नरों की सालाना बैठक में शामिल होने के लिए यूटा के डियर वैली में गए हुए हैं।

यह समझौता फोर्ड की ‘फोर्टेऊस नॉर्थ अमेरिका’ योजना का हिस्सा है, जिसे व्यापार युद्ध के जवाब में शुरू किया गया था। असल में यह ओंटेरियो और यूटा के बीच कई अहम क्षेत्रों में व्यापार बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का वादा है। इन क्षेत्रों में जरुरी खनिज, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, ऊर्जा और परमाणु तकनीक, लाइफ साइंसेज, वानिकी और सूचना एवं संचार तकनीक शामिल हैं।

फोर्ड ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘जब कैनेडा और अमेरिका सहयोग, तालमेल और व्यापार बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते हैं, तो वे हमेशा अधिक मजबूत होते हैं। इससे हम सीमा के दोनों ओर अर्थव्यवस्था को बढ़ा सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘ओंटेरियो और यूटा के बीच पहले से ही सालाना लगभग 7 अरब डॉलर का व्यापार होता है।

आज का समझौता हमारे राज्य के विश्व-स्तरीय कर्मचारियों और कंपनियों के लिए नए अवसर लाने और दोनों क्षेत्रों में लंबे समय तक खुशहाली लाने में मदद करेगा।’

ओंटेरियो ने 2023 से अमेरिकी राज्यों के साथ व्यापार बढ़ाने के लिए नौ अलग-अलग समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरु किए गए व्यापार युद्ध के बाद इन समझौतों की रफ्तार बढ़ी है।

बच्चों को स्पोर्ट टूर्नामेंटों के लिए स्कूल से न निकालें अभिभावक : शिक्षामंत्री

यूटा के साथ यह समझौता हाल के हफ्तों में पेंसिल्वेनिया और साउथ कैरोलिना के साथ हुए अलग-अलग समझौतों के बाद हुआ है। यूटा के साथ हुए समझौते के तहत, ओंटेरियो खास तौर पर अधिकारियों के साथ मिलकर ऊर्जा और ऊर्जा-बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में सहयोग के अवसर विकसित करने का वादा कर रहा है। इसमें ‘एडवांस्ड परमाणु तकनीक, ग्रिड के आधुनिकीकरण और इनोवेटिव ऊर्जा भंडारण समाधानों’ पर जोर दिया जाएगा।

You might also like
Leave A Reply