
टोरंटो। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि वह इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के कामों को प्राथमिकता देगी, जिससे राज्य सस्ती और आसानी से अतिरिक्त बिजली का आदान-प्रदान कर सकेंगे। ऊर्जा मंत्री टिम हॉजसन ने पांच पावर-लाइन प्रोजेक्ट्स या इंटरटाईज का जिक्र किया, जिन पर केंद्र सरकार राज्यों और युकोन के साथ मिलकर काम कर रही है।
इंटरटाईज ऐसी पावर लाइनें होती हैं जो सीमाओं या क्षेत्रों को पार करती हैं और दोनों दिशाओं में बिजली पहुंचाती हैं। हॉजसन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम इन प्रोजेक्ट्स का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि ऐसी ट्रांसमिशन लाइनों और एक बेहतर जुड़े हुए बिजली सिस्टम के जरिए ही हम विश्वसनीयता बढ़ा सकते हैं, लागत कम कर सकते हैं और आर्थिक विकास को बढ़ावा दे सकते हैं।’
सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी, जिन्हें सार्वजनिक रुप से बोलने की इजाजत नहीं थी, उन्होंने शुक्रवार को घोषणा करते हुए जानकारी मीडिया के साथ साझा की। हालांकि घोषणा में किसी नई रकम का जिक्र नहीं किया गया, लेकिन साझा की गई एक ड्राफ्ट न्यूज रिलीज के अनुसार, केंद्र सरकार इन पांच प्रोजेक्ट्स के लिए ‘वित्तीय और नियामक सहायता को प्राथमिकता’ देगी।
‘दोनों क्षेत्रों में लंबे समय तक खुशहाली रहें’ : डग फोर्ड
ये नए इंटरटाई प्रोजेक्ट्स ऐसे समय में आए हैं जब औटवा ने इंडस्ट्री, इलेक्ट्रिक वाहनों, हीट पंपों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 2050 तक कैनेडा के इलेक्ट्रिक ग्रिड को दोगुना करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।
हालांकि बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाना उस योजना का हिस्सा है, लेकिन फेडरल सरकार ने कहा है कि वह प्रांतीय ग्रिडों को जोड़ने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। ये सिस्टम कैनेडा के भीतर की तुलना में अमेरिका के साथ अधिक बिजली का व्यापार करते हैं।
Comments are closed.