
अल्बर्टा। ओंटेरियो के प्रीमियर डग फोर्ड का कहना है कि औटवा में पिछली लिबरल सरकार ने अल्बर्टा के साथ ‘गारबेजÓ जैसा बर्ताव किया। फोर्ड ने सोमवार को कैलगरी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही। ज्ञात हो कि ओंटेरियो के प्रीमियर डग फोर्ड उस समय अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ के साथ खड़ी होकर उनके प्रांत और ओंटेरियो के बीच प्रस्तावित नई पाइपलाइन की जानकारी दे रहे थे।
मई में, फोर्ड ने कैनेडा से अल्बर्टा के अलग होने की संभावना को ‘आपदा’ बताया था। उन्होंने कहा था कि ऐसा लगता है कि प्रीमियर स्मिथ अक्टूबर में होने वाले वोटिंग में अलग होने से जुड़ा सवाल शामिल करने की इजाजत देकर अपने ’30 प्रतिशत बेस’ को बचाने की कोशिश कर रही हैं। सोमवार को जब उनसे उनकी पिछली टिप्पणियों के बारे में पूछा गया, तो फोर्ड ने कहा, ‘सबसे पहले तो मैं प्रीमियर स्मिथ का बहुत सम्मान करता हूँ और हमारा ध्यान पाइपलाइन पर है।’
‘सीधी बात यह है कि पिछली केंद्र सरकार वर्तमान केंद्र सरकार की भांति कार्य नहीं कर रही थी, बल्कि पिछली सरकार ने अल्बर्टा के साथ कचरे जैसा, बहुत बुरा बर्ताव किया। मैंने कभी इतना बुरा बर्ताव नहीं देखा। इसलिए मुझे पता है कि प्रीमियर स्मिथ एक गर्वित, संप्रभु अल्बर्टा चाहती हैं जो कैनेडा का हिस्सा हो और हम उनके समर्थन में खड़े हैं। यह ‘टीम कैनेडा’ है। हम जो कुछ भी कर सकते हैं, करेंगे।
इस साल की शुरुआत में, स्मिथ ने पुष्टि की थी कि 19 अक्टूबर को वोटिंग के दौरान अल्बर्टा के लोग इस बात पर वोट करेंगे कि क्या उन्हें कैनेडा से अलग होना चाहिए या नहीं।
रिपब्लिकन नेता कैनेडियन शराब प्रतिबंधों की ट्रेड जांच के लिए प्रस्तुत करेंगी बिल
स्मिथ के अनुसार, सवाल इस तरह होंगे: ‘क्या अल्बर्टा को कैनेडा का एक राज्य बने रहना चाहिए या अल्बर्टा सरकार को कैनेडियन संविधान के तहत जरुरी कानूनी प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए ताकि इस बात पर एक बाध्यकारी प्रांतीय जनमत संग्रह कराया जा सके कि क्या अल्बर्टा को कनाडा से अलग होना चाहिए या नहीं? फोर्ड के ऑफिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रीमियर ‘टीम कैनेडा के समर्थक’ हैं। वीकेंड पर, केंद्रीय कंसरवेटिव प्रमुख पियरे पोइलीव्रे ने कैलगरी में लोगों को संबोधित किया और ‘कैनेडा के लिए लडऩे’ का वादा किया।