
ओंटेरियो। केंद्र सरकार का कहना है कि वे ओंटेरियो के प्रीमियर डग फोर्ड की उस योजना का समर्थन नहीं करेंगे जिसके अंतर्गत बिली बिशप एयरपोर्ट का विस्तार करके वहाँ जेट विमानों के उड़ान भरने और उतरने की सुविधा दिए जाने पर विचार किया जा रहा हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर स्टीवन मैकिनॉन ने कहा कि सरकार एयरपोर्ट के लिए सिर्फ मंजूरशुदा सुरक्षा सुधारों पर ध्यान देगी और इस सुविधा के लिए भविष्य की योजनाओं में टोरंटो के निवासियों की भी राय ली जाएगी। मैकिनॉन ने कहा कि सरकार को एयरपोर्ट पर आयोजिए किए गए परामर्श प्रोग्राम में 87,000 से अधिक प्रतिक्रियाएँ मिलीं, जो गत शुक्रवार को खत्म हुई।
प्रवक्ता मैरी-जस्टिन टोरेस ने शनिवार को बताया कि पब्लिक सर्वे में हिस्सा लेने वाले लगभग 87 प्रतिशत लोग वाटरफ्रंट एयरपोर्ट में बदलाव के खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि सर्वे में मिली प्रतिक्रियाओं में से लगभग 80 प्रतिशत टोरंटो से और 15 प्रतिशत जीटीएचए से थे। टोरंटो की मेयर ओलिविया चाउ ने शनिवार को एक अलग कार्यक्रम में कहा कि भले ही राज्य सरकार ने सिटी से जमीन ले ली हो, लेकिन वहाँ क्या होगा, इसका फैसला केंद्र सरकार ही करेगी।
उन्होंने कहा कि सिटी पोर्ट अथॉरिटी के साथ मिलकर रनवे पर सुरक्षा विस्तार का काम जारी रखेगा, जो जेट विमानों के लिए काफी बड़ा नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘मैं बस इतना चाहती हूँ कि हमारी जमीन हमें वापस मिल जाए।’ राज्य सरकार के पास लिटिल नॉर्वे पार्क, टोरंटो आइलैंड्स या हैनलन पॉइंट को अपने पास रखने का कोई कारण नहीं है।
वैंकूवर निवासी के पास 66 बैंक कार्ड और 39,000 डॉलर की नकदी मिली: आरसीएमपी
चाउ ने स्थानीय निवासियों की बात सुनने के लिए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और मैकिनॉन का धन्यवाद किया। चाउ ने शुक्रवार रात एक बयान में कहा, ‘उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने अपनी बात रखी, अपनी आवाज उठाई और हमारे समुदाय के लिए खड़े हुए, आपकी लगातार वकालत से फर्क पड़ा है।’
मैकिनॉन ने आगे कहा कि एयरपोर्ट कैनेडा के ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क का एक अहम हिस्सा है और टोरंटो के लोगों की आवाज बिली बिशप के लिए भविष्य की योजनाओं को आकार देगी। उन्होंने कहा कि औटवा हमेशा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर क्षेत्र की कनेक्टिविटी जरूरतों का अध्ययन करने और स्थानीय निवासियों के हितों की रक्षा करने के लिए काम करेगा।
वैंकूवर निवासी के पास 66 बैंक कार्ड और 39,000 डॉलर की नकदी मिली: आरसीएमपी
हालांकि, हम ऐसी किसी भी योजना पर आगे नहीं बढ़ेंगे जिससे ‘लिटिल नॉर्वे पार्क’ या हैनलान्स पॉइंट बीच जैसी अहम सार्वजनिक जगहों को नुकसान पहुंचे, शोर बढ़े, पर्यावरण पर बुरा असर पड़े या टोरंटो में बहुत जरुरी घरों के निर्माण में रुकावट आए। मैकिनॉन ने कहा कि सरकार ने बातचीत के जरिए कई मुद्दों पर लोगों की राय जानी, जिनमें ट्रांसपोर्ट, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, शोर, आवास और जीवन की गुणवत्ता शामिल हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि एयरपोर्ट की सुरक्षा को बेहतर बनाने का काम 2027 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर ओंटेरियो के परिवहन मंत्री प्रभमीत सरकारिया ने शुक्रवार रात एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार की एयरपोर्ट के लिए अभी भी कई योजनाएं हैं।
Comments are closed.