
ओंटेरियो। ओंटेरियो के उत्तरी हिस्से में दर्जनों जंगल की आग अभी भी भड़की हुई हैं, जबकि फस्र्ट नेशंस के नेताओं और विपक्षी पार्क में राज्य सरकार के जंगल की आग पर काबू पाने के तरीके में पब्लिक जांच और बड़े सुधारों की मांग की। ये मांगे तब सामने आई जब प्रोग्रेसिव कंसरवेटिव कैबीनेट मंत्रियों ने आग से लडऩे के लिए अपनी सरकार की कोशिशों बचाव किया, लेकिन बड़े पैमाने पर पब्लिक रिव्यू करने का कोई वादा नहीं किया।
राज्य सरकार अपने अब तक के सबसे बुरे जंगल की आग के मौसम से गुजर रहा है और अभी 2,000 से अधिक लोगों को उनके घरों से निकाला गया हैं। आग से कई फस्र्ट नेशंस कम्युनिटी तबाह हो गई हैं। छह कम्युनिटी के चीफ प्रांतीय कार्रवाई की जांच की मांग करने के लिए ओंटेरियो की विधानसभा में इकट्ठा हुए और पिछले हफ्ते थंडर बे में दिए गए अपने संदेश को दोहराया।
कैट लेक फस्र्ट नेशन के चीफ रसेल वेस्ली ने कहा कि उनके समुदाय के लोगों को 14 जुलाई को सुरक्षित जगहों पर पहुँचाया गया था। उन्होंने कहा कि प्रांत को इस बात की सार्वजनिक जाँच करवानी चाहिए कि आग से निपटने के तरीके में क्या गलतियाँ हुईं। वे चाहते हैं कि आग पर नज़र रखने के लिए बेहतर रियल-टाइम सिस्टम हो, आग को रोकने और उससे निपटने में मदद के लिए ‘फस्र्ट नेशंस वाइल्डफायर अथॉरिटी’ बने, और आर्थिक सुधार व मुआवज़े के लिए एक स्थायी फंड हो।
इससे पहले गुरुवार को, प्रोग्रेसिव कंसरवेटिव मंत्रियों ने ओंटेरियो के कदमों का बचाव किया, लेकिन गहरी जाँच की माँग को ठुकरा दिया। नेचुरल रिसोर्सेज़ मिनिस्टर माइक हैरिस ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अभी लगी आग को बुझाना है, और अक्टूबर में सीज़न खत्म होने पर सालाना ‘आफ्टर-एक्शन’ रिव्यू किया जाएगा।
ओकानागन झील के पास जंगल की आग और भड़कने के कारण इवाकोशन के ऑर्डरस बढ़ाएं गए
हैरिस ने कहा, ‘आग का सीजन खत्म होने के बाद, जैसा हम हर बार करते हैं, हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि क्या अच्छा रहा और हमारी टीमों के लिए क्या चीजें सबसे अच्छी तरह काम नहीं कर पाईं।’
प्रांत में अभी 159 जगहों पर जंगल की आग लगी हुई है, जबकि इस महीने की शुरुआत में यह संख्या लगभग 200 थी। प्रांत का कहना है कि इनमें से 30 आग बेकाबू मानी जा रही हैं। राज्य सरकार की टीमों ने 80 आग बुझा दी हैं। ओंटेरियो में 14 समुदायों के लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुँचाने के काम की खराब कम्युनिकेशन और तालमेल की कमी के कारण आलोचना हुई है।इमरजेंसी तैयारी और रिस्पॉन्स मिनिस्टर जिल डनलप ने इस काम का बचाव किया।
हड़ताल के दौरान रिप्लेसमेंट वर्करों के इस्तेमाल अनुचित नहीं: मैकलम
उन्होंने कहा, ‘लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुँचाना, खासकर ऐसे हालात में, बहुत ही तनावपूर्ण अनुभव होता है। हमारी टीम उन सभी लोगों की मदद करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है जिन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुँचाया गया है।’
