गहरे पानी में छिपी ताकत: शांति और संभावित युद्ध के लिए लाभकारी सिद्ध होगी कैनेडा की नई पनडुब्बियां
Power Hidden in Deep Waters: Canada's New Submarines to Prove Beneficial for Peace and Potential Conflict

टोरंटो। पिछले महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने देश के नए अंडरवाटर बेड़े के लिए जर्मनी की थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स को पसंदीदा बोलीदाता के तौर पर चुनने की घोषणा करते हुए कहा, ”कैनेडा का अगला पनडुब्बी बेड़ा हमारे तटों और समुंद्री इलाकों की सुरक्षा करेगा।”
रिटायर्ट वाइस-एडमिरल डैरेन हॉको का कहना है कि अत्याधुनिक डीजल-इलेक्ट्रिक 212सीडी पनडुब्बियों के बेड़े (जिसमें 12 तक पनडुब्बियां हो सकती है) का काम कैनेडा के तीनों तटों की निगरानी करना थी होगा। हॉको ने कैनेडा के अटलांटिक बेड़े की कमान संभाली थी और 2020 तक नाटो में देश के सैन्य प्रतिनिधि के तौर पर काम किया था। उन्होंने कहा, ”तीन महासागरों और आर्कटिक से जुड़ी जिम्मेदारियों को देखते हुए, ये उन रणनीतिक संपत्तियों में से है जिन्हें हम हासिल करना चाहते हैं।”
उन्हें उम्मीद है कि इनका इस्तेमाल ताइवान जलडमरुमध्य और दक्षिण चीन सागर में ‘नाइन-डैश लाइन’ से लेकर भूमध्य सागर और बाल्टिक सागर तक के अहम इलाकों में किया जाएगा। अपने देश के पास, इन पनडुब्बियों का काम पानी नीचे मौजूद बुनियादी ढांचे और संसाधनों की सुरक्षा करना भी होगा, जिनके बारे में बहुत से कैनेडियन लोगों को शायद ही पता हो, जैसे कि फाइबर-ऑप्टिक केबल, जिनके जरिए महासागरों के पार संचार होता है।
टोरंटो मेयर पद की दौड़ में शामिल हुए क्रिस अलेक्जेंडर
नेवी के पूर्व कमांडर और रिटायर्ड वाइस-एडमिरल मार्क नॉर्मन ने कहा, ‘ज़्यादातर लोग यह नहीं जानते कि दुनिया का 90 प्रतिशत टेलीकम्युनिकेशन असल में समुद्र के नीचे बिछी केबलों के ज़रिए होता है। सबको लगता है कि यह सैटेलाइट पर आधारित है।’ ‘यूक्रेन में चल रहे संघर्ष की शुरुआत में, हमने पानी के नीचे के इंफ्रास्ट्रक्चर की कमज़ोरी देखी थी।’
नॉर्मन ने कहा कि घरेलू कामों के लिए भी पनडुब्बियों की 7,000 नॉटिकल मील की रेंज की ज़रूरत होगी, ‘क्योंकि दूरियाँ बहुत ज्यादा हैं।’ नई पनडुब्बियों की ‘क्षमता बहुत ज्यादा है। उन्हें कहीं तेजी से जाने के लिए नहीं बनाया गया है, बल्कि उन्हें लंबे समय तक समुद्र में रहने, पेट्रोलिंग एरिया में जाने और मूल रूप से वहीं बने रहने के लिए डिज़ाइन किया गया है।’
ओकानागन झील के पास जंगल की आग और भड़कने के कारण इवाकोशन के ऑर्डरस बढ़ाएं गए
उनकी ‘एयर-इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन’ तकनीक उन्हें लगभग तीन हफ़्ते तक पानी के नीचे रहने की सुविधा देती है, जिससे वे कैनेडा के आर्कटिक तट और द्वीप समूह के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में बिना दिखे काम कर सकती हैं। हॉको का कहना है कि उत्तर में तुरंत खतरा यह है कि कैनेडा और रुस दोनों समुद्र के नीचे के इलाकों पर अपना दावा करते हैं।
उन्होंने कहा कि रूस के लिए कनाडा के आर्कटिक द्वीप समूह पर हमला करने से कोई खास फायदा नहीं होगा, मुख्य भूमि पर हमले की तो बात ही छोड़ दें। लेकिन समुद्र की तलहटी का मामला अलग है। हॉको ने कहा कि जैसे-जैसे समुद्र के नीचे माइनिंग महत्वपूर्ण होती जा रही है, पनडुब्बियों की जरुरत पड़ेगी ताकि यह पक्का किया जा सके कि कैनेडा के कॉन्टिनेंटल शेल्फ पर मौजूद संसाधनों की चोरी न हो।
वाइल्ड फायर के सरकारी प्रबंधों को लेकर फ़र्स्ट नेशंस चीफ ने पब्लिक जांच की मांग
उन्होंने उन रिपोर्टों का जिक्र किया जिनमें बताया गया है कि जापान को समुद्र तट से दूर कीचड़ से कितने ‘रेयर अर्थ मिनरल्स” मिले हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यह बस इस बात का संकेत है कि समुद्र की तलहटी में कितने ऐसे महत्वपूर्ण खनिज मौजूद हैं जिनकी अभी तक खोज नहीं हुई है, जिनकी पहचान नहीं हुई है और जिनका इस्तेमाल नहीं किया गया है।
