
टोरंटो। मेयर पद की उम्मीदवार ओलिविया चाउ ने वादा किया है कि अगर वह दोबारा चुनी जाती हैं, तो टोरंटो के स्कूलों में लंच की सुविधा देंगी। उनका यह भी कहना है कि इस कदम से अभिभावकों के सालाना लगभग 1,800 डॉलर बचेंगे। चाउ ने आगे कहा, ‘बड़ी ग्रोसरी दुकानों पर कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। स्कूल में खाने के एक अच्छे प्रोग्राम से हम प्रांत के अभिभावकों को कुछ राहत दे सकते हैं। हम बच्चों को स्कूल में खाना खिलाकर परिवारों के प्रतिवर्ष थाउजंड ऑफ डॉलर बचा सकते हैं और माता-पिता को रोज लंच बनाने की जिम्मेदारी से भी राहत दे सकते हैं।’
‘1990 में, जैक लेटन और मैंने टोरंटो के स्कूलों में हर बच्चे को खाना खिलाने का प्लान बनाया था। आज पहले से कहीं ज्यादा, स्कूल का खाना परिवारों के धन को बचा सकता है और बच्चों को भूख के बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने में मदद कर सकता है, हमें आगे बढऩा है, पीछे नहीं।’
उन्होंने कहा कि लंच की सुविधा को धीरे-धीरे लागू किया जाएगा और इसके लिए मौजूदा स्कूल फूड प्रोग्राम की तरह ही फंडिंग की जाएगी, जिसका खर्च सिटी, सरकार के अन्य स्तरों और प्राइवेट डोनेशन से उठाया जाता है।
सोमवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चाउ ने कहा, ‘आइए, सभी के लिए स्कूल लंच को हकीकत बनाएं।’ ‘हम इसे चरणों में लागू करेंगे, टेस्ट करेंगे, पूरी तैयारी करेंगे और इसे एक सामूहिक प्रोजेक्ट बनाएंगे। हम 2030 तक इसे साकार करने के लिए राज्य और केंद्र सरकारों के साथ मिलकर काम करेंगे।’
पुलिस सेवा में कार्यरत अधिकारी के हत्यारों को पैरोल देरी से मिलें : फोर्ड
चाउ ने पहले भी स्कूल फूड प्रोग्राम का विस्तार किया था, जिसके अंतर्गत पूरी सिटी के 3,30,000 छात्रों को मिड-मॉर्निंग मील दिया गया था। चाउ ने कहा, ‘हम परिवार के बजट में वास्तविक अंतर लाने और शाम को आपको थोड़ा और समय देने की बात कर रहे हैं, ताकि आपको लंच पैक करने की चिंता न करनी पड़े।’
