सुआरेज पर प्रतिबंध सही : पेले

28_06_2014-Pele20रियो डि जेनेरियो। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने लुईस सुआरेज पर लगाए प्रतिबंध को सही ठहराया। पेले ने कहा कि फीफा का यह निर्णय अच्छा और सही है, क्योंकि यह दूसरों के लिए एक अच्छा उदाहरण रखेगा। उन्होंने कहा कि ‘यदि उन्हें इस तरह की सजा नहीं सुनाई जाती तो मैदान पर हमें ऐसे कई और वाकये देखने को मिलते। अब कोई खिलाड़ी लुईस सुआरेज की तरह नहीं करेगा। मेरा मानना है कि यह सजा सही है क्योंकि इसे एक उदाहरण के तौर पर लिया जाएगा।’ पेले इस बात से आश्चर्यचकित हैं कि सुआरेज ने इस तरह की घटना तीसरी बार की है। उन्होंने कहा- ‘हमें मैदान पर अन्य दूसरी चीजें देखने की आदत है, जैसे सिर से मारना, हाथ मारना, धक्का देना लेकिन काटना बहुत विचित्र बात है।’

You might also like

Comments are closed.