ब्रितानी शाही परिवार में आई नन्हीं परी, केट मिडलटन ने दिया बेटी को जन्म

royal_family

लंदन । ब्रिटेन के शाही परिवार में नए मेहमान का इंतजार खत्म हुआ। शाही परिवार में आज फिर किलकारी गूंजी। किंगस्टन पैलेस ने इसकी घोषणा की है। पैलेस ने एक बयान जारी कर कहा है कि डजेच ऑफ़ कैम्ब्रिज केट मिडलटन ने लंदन में स्थानीय समय के अनुसार सुबह आठ बजकर 34 मिनट पर बच्ची को जन्म दिया। बताया गया है कि शाही परिवार के नए मेहमान के जन्म के समय ड्यूक ऑफ़ कैम्ब्रिज राजकुमार विलियम भी मौजूद थे। केट मिडलटन और उनकी बच्ची स्वस्थ हैं।
इससे पहले प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन को प्रसव पीड़ा के बाद लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्टों के अनुसार, 33 वर्षीय केट मिडलटन को सेंट मैरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केट मिडलटन ने जुलाई 2013 में अपनी पहली संतान प्रिंस जॉर्ज को इसी अस्पताल में जन्म दिया था।
केनसिंगटन पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि केट की हालत ठीक है। केट के साथ उनके पति प्रिंस विलियम भी अस्पताल गए थे। अपने भाई प्रिंस जॉर्ज, पिता प्रिंस विलियम और दादा प्रिंस चा‌र्ल्स के बाद यह संतान राज परिवार की चौथी वारिस है। प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की दूसरी संतान के लड़का या लड़की होने को लेकर करोड़ों का सट्टा लगा था। सट्टेबाजों ने इस बार लड़की होने पर ज्यादा दांव लगाया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने भी ट्वीट के जरिये शुभकामना दी।

You might also like

Comments are closed.