ऑक्सफोर्ड विवि में 800 साल बाद महिला कुलपति

professor29

लंदन । दुनिया के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में एक ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार किसी महिला को कुलपति बनाने का फैसला किया गया है। तकरीबन आठ सौ साल बाद किसी महिला शिक्षाविद् को यह मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय की सर्वोच्च संस्था कांग्रगेशन ने सेंट एंड्रयूज विवि की कुलपति और प्रिंसिपल प्रोफेसर लुइस रिचर्डशन को ऑक्सफोर्ड का कुलपति बनाने का फैसला किया है। लुइस प्रोफेसर एंड्रयू हैमिल्टन से जनवरी, 2016 में पदभार ग्रहण करेंगी। उन्होंने कहा, ‘ऑक्सफोर्ड दुनिया के बेहतरीन विश्वविद्यालयों में एक है। इस उत्कृष्ट संस्थान का नेतृत्व करने का मौका मिलने से मैं खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। मैं विवि के प्रतिभावान, अनुभवी और समर्पित सहयोगियों के साथ मिलकर ऑक्सफोर्ड को शोध और अध्यापन में सर्वश्रेष्ठ स्तर तक पहुंचाने के लिए काम करूंगी।’ चयन समिति ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और समर्पण की तारीफ की है। फिलहाल ऑक्सफोर्ड विवि के 11 विभागों की अध्यक्ष महिलाएं हैं। वर्ष 1230 में ऑक्सफोर्ड विवि में कुलपति का पद सृजित किया गया था।

You might also like

Comments are closed.