ट्रंप ने खतरनाक देशों पर यात्रा प्रतिबंध का आह्वान किया

लंदन में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘‘कुछ खतरनाक’’ देशों से अमेरिकी लोगों को बचाने के लिए एक बार फिर यात्रा प्रतिबंध का आह्वान किया है। हालांकि ट्रंप ने ऐसे देशों का नाम नहीं लिया, जिन्हें वह ‘खतरनाक’ मानते हैं। ट्रंप ने सोमवार रात ट्विटर पर कहा, ‘‘हमें जरूरत है- कुछ खतरनाक देशों के लिए यात्रा प्रतिबंध लगाने की। हमें किसी उचित राजनीतिक शब्द की जरूरत नहीं है..इससे हमारे लोगों की हिफाजत में कोई मदद नहीं मिलेगी।’’  राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार सुबह सिलसिलेवार ट्वीट किए और कहा कि न्याय मंत्रालय को उनके द्वारा सुप्रीम कोर्ट में जमा कराए गए ‘‘राजनीतिक रूप से उचित प्रारूप को कमजोर करने के बजाय’’ शुरूआती आदेश को लागू करने पर जोर देना चाहिए था। ट्रंप ने छह मुस्लिम बहुल देशों- इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन के लोगों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने के लिए शासकीय आदेश जारी किया था। अमेरिकी न्यायपालिका ने इसे निरस्त कर दिया था। इस बीच, व्हाइट हाउस ने इस संदर्भ में नए शासकीय आदेश की संभावना को खारिज किया। व्हाइट हाउस की प्रधान उप प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा, ‘‘मुझे इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन राष्ट्रपति हर रोज इस देश में लोगों की सुरक्षा के लिए आक्रामक कदम उठाना जारी रखेंगे।’’

You might also like

Comments are closed.