समुद्रीय जीवन की सुरक्षा में लगे कैनेडियन प्राकृतिक ग्रुपों की यूएन ने की प्रशंसा

UN praises Canadian natural groups working to protect marine life

Working to protect marine life : टोरंटो। संरा द्वारा रविवार को जारी ताजा रिपोर्ट में उन कैनेडियन प्राकृतिक ग्रुपों को सराहा गया जो इन दिनों समुद्रीय जीवन को बचाने में जुटी हैं और जलीय प्राणियों की सुरक्षा में दिन-रात कार्य कर रही हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार संरा सदस्यों ने एक अनुबंध के अंतर्गत इन समूहों के साथ एक डील पर हस्ताक्षर किये, जिसमें इतिहास के सबसे बड़े सरंक्षण कार्यों को पूरा किया जाएंगा। इस विषय पर अपने साक्षात्कार में ग्रीनपीस कैनेडास ओसीन एंड प्लास्टिकस कैम्पेन के प्रमुख साराह किंग ने कहा कि यह कार्य वैश्विक स्तर पर किया जा रहा हैं जिसके प्रथम लक्ष्य में पृथ्वी पर स्थित जल व भूमि संरक्षण के 30 प्रतिशत भाग को सुरक्षित करने का कार्य किया जाएंगा।

उन्होंने यह भी कहा कि वैज्ञानिकों के अनुसार भी यदि इतने प्रतिशत को भी समय रहते सुरक्षित कर लिया गया तो पर्यावरण सुरक्षा में बहुत अधिक मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके नेटवर्क के साथ वह सरकारों को भी शामिल कर रहे हैं जिससे जलीय प्राणियों की उचित प्रकार से सुरक्षा की जा सके। इस सुरक्षा अभियान में डौल्फीनस, व्हेल्स, शी टरटलेस और बहुत सी मछलियां शामिल हैं। इस अभियान में वार्षिक मिगरेशनस, देश-विदेशों की समुंद्रीय सीमाओं और हाई शीज को शामिल किया गया हैं। इस सुरक्षा के अभियान के अंतर्गत पर्यटन को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

इस कार्यक्रम में यूरोपीयन यूनियन, यूनाईटेड स्टेटस एंड युनाईटेड किंगडम आदि कई वैश्विक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई हैं। मिसिसॉगा के संसद सदस्य इकविन्द्र सिंह गाहीर ने मीडिया को बताया कि मालटन एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट तकनीक कैनेडा की नीतियों के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा उन कंपनियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है जो पर्यावरण हितैषी ईंधन का निर्माण कर रहे हैं, इसी श्रेणी के अंतर्गत कंपनी में केंद्र सरकार द्वारा पांच मिलीयन के निवेश की योजना में अग्रसर भूमिका अदा की हैं।

Read Also –Ontario News : ओंटेरियो लिबरल्स ने अपने नए अध्यक्ष की घोषणा की

एसडीटीसी के सीईओ व अध्यक्ष लेह लॉरेन्स ने भी माना कि इस समय हमें दुनिया को प्राकृतिक खतरों से बचाना अनिवार्य हो गया है, क्योंकि हम इस पृथ्वी पर अकेले नहीं रहते और कोई भी प्रभावित होता है तो उसका असर हम पर भी पड़ता हैं जिसके लिए पर्यावरण संतुलन बहुत अधिक आवश्यक हैं। इस समय एसडीटीसी देश की 500 कंपनियों पर नजर हैं जिसके लिए जल्द ही सर्कलुर जारी होगें जिसमें कृषि व्यापार, माईनिंग कंपनियों के विकास पर अधिक ध्यान देने की सलाह जारी की जाएंगी।

You might also like

Comments are closed.