
Toranto News : टोरंटो। एयर कैनेडा के एक कर्मचारी पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर 66 किलोग्राम कैनेबिस को जर्मनी ले जाने की कोशिश की। ज्ञात हो कि आरोन ने ड्रग्स छिपाने के लिए दो अन्जान यात्रियों के लगेज टैग का इस्तेमाल किया। सोमवार को जारी एक समाचार में, आरसीएमपी ने कहा कि गत 19 फरवरी को टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अधिकारियों को बुलाया गया था, क्योंकि उस समय कैनेडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी के लोगों ने दो जर्मन नागरिकों के हर चेक किए गए बैग में 33 किलोग्राम कैनेबिस पाया गया, जो जर्मनी के लिए एक कमर्शियल फ्लाइट से जाने वाला था।
पैसेंजर, जो अलग-अलग यात्रा कर रहे थे और एक-दूसरे को नहीं जानते थे, उन्हें आरसीएमपी ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने सामान रखने से इन्कार किया, तब इस बात की विस्तृत जांच की गई। दोनों ने सामान अपना होने से इनकार कर दिया। सूटकेस एक जैसे थे और पुलिस ने पाया कि किसी भी यात्री ने उन्हें चेक-इन नहीं करवाया था।
केंद्र और राज्य सरकारों के निवेश से आगामी तीन सालों में डेवलपमेंट चार्ज हो जाएंगे आधे : कार्नी
उन्होंने कहा, ‘जांचकर्ताओं ने पाया कि बैगेज रुम में काम करने वाले एयर कैनेडा के एक कर्मचारी ने, उन सूटकेसों पर सामान के टैग लगा दिए थे जिन पर उन अनजान यात्रियों के नाम लिखे थे और उन सूटकेसों में गांजा भरा हुआ था।’ दोनों जर्मन यात्रियों को रिहा कर दिया गया और 12 मार्च को,आरसीएमपी ने एयर कैनेडा की कर्मचारी अताशा वेदरली को गिरफ्तार कर लिया और उस पर निर्यात के उद्देश्य से नशीला पदार्थ रखने और एक गंभीर अपराध की साजिश रचने का आरोप लगाया।
Ontario News : ओंटेरियो सरकार जीटीएचए में यातायात किरायों में करेगा परिवर्तन
आरसीएमपी के सुपरिटेंडेंट डेल फूट ने एक बयान में कहा, ‘यह जांच कैनेडा की सीमा-पार हवाई परिवहन प्रणाली की अखंडता की रक्षा के प्रति आरसीएमपी और सीबीएसए की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जो लोग विमानन उद्योग में अपनी भरोसे की स्थिति का दुरुपयोग करके अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश करेंगे, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा।’
Comments are closed.