
टोरंटो। एयर कैनेडा के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी माइकल रुसो इस साल के आखिर में कंपनी छोड़ देंगे। पिछले हफ्ते एक विमान दुर्घटना में एयर कैनेडा एक्सप्रैस के दो पायलटों की मौत के बाद, रुसो द्वारा फ्रेंच भाषा में शोक संदेश न दे पाने का लेकर बहुत आलोचना हुई थी। एयरलाइन ने सोमवार को बताया कि रुसो ने बोर्ड को सूचित कर दिया है कि वे इस साल की तीसरी तिमाही के अंत तक रिटायर हो जाएंगे।
उम्मीद है कि पद छोडऩे तक वे कंपनी का नेतृत्व करते रहेंगे और इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी अपनी सेवाएं देते रहेंगे। रुसो की इस बात के लिए काफी आलोचना हुई थी कि उन्होंने अपने चार मिनट के शोक संदेश वीडियो में जो ऑनलाइन पोस्ट किया गया था, उसमें फ्रेंच भाषा का इस्तेमाल बहुत कम किया था, उसमें केवल दो फ्रेंव शब्द बोनजूर और मर्सी ही शामिल थे।
प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी कहा था कि शोक संदेश वीउियो को केवल अंग्रेजी में जारी करने का फैसला, सही समझ और संवेदनशीलनता की कमी को दर्शाता है। क्यूबेक के प्रीमियर फ्रांसकोइस लेगॉल्ट ने भी इस वीडिया को एयरलाइन के कर्मचारियों और फ्रेंच भार्षी ग्राहकों के प्रति अपमानजनक बताया, उन्होंने यह भी कहा कि यदि रुसो फ्रेंच नहीं बोल सकते तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
कैनेबिस की तस्करी के आरोप में एयर कैनेडा के कर्मचारी को पुलिस ने पकड़ा
रुसो को फरवरी 2021 में एयर कैनेडा का सीईओ नियुक्त किया गया था, इससे पहले वे डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के तौर पर काम कर चुके थे। उन्होंने 2007 में सीएफओ का पद संभाला था, ठीक उस समय जब वित्तीय संकट शुरू होने वाला था; उस दौरान उन्होंने कंपनी के खातों की देखरेख की, जबकि महामंदी के चलते यात्रा की मांग में भारी गिरावट आ गई थी। रूसो को एयर कनाडा की वित्तीय स्थिति को बदलने में अहम भूमिका निभाने वाला माना जाता है। उन्होंने कंपनी के प्रॉफि़ट मार्जिन, शेयर की कीमत और पेंशन प्लान को बेहतर बनाया; जिसके परिणामस्वरूप 2013 में 3.7 अरब डॉलर का घाटा 2019 तक 2.6 अरब डॉलर के मुनाफे में बदल गया।
Ontario News : ओंटेरियो सरकार जीटीएचए में यातायात किरायों में करेगा परिवर्तन
सोरेनसेन ने एक बयान में कहा, ‘हम उनके दृढ़ नेतृत्व के लिए आभारी हैं। उन्होंने न केवल 2007-2008 के वित्तीय संकट, कोविड और अन्य चुनौतियों के दौरान हमारी कंपनी को सही दिशा दिखाई, बल्कि एरोप्लान के अधिग्रहण जैसे अवसरों का लाभ भी उठाया। इसके अलावा, उन्होंने हमारे पेंशन प्लान की वित्तीय स्थिरता को बहाल करने और ग्राहकों को प्राथमिकता देने व कर्मचारियों की भलाई सुनिश्चित करने जैसे लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।’
सीएफओ और सीईओ दोनों ही पदों पर रहते हुए उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि एक ही क्षेत्र में रही। मैकगिल यूनिवर्सिटी में एविएशन मैनेजमेंट पढ़ाने वाले जॉन ग्रेडक ने कहा, ‘सिर्फ एक शब्द: वित्त।’ ‘उन्होंने महामारी के दौरान अरबों डॉलर के घाटे में चल रही एयर कैनेडा को अब 3.5 – अरब डॉलर (एडजस्ट्ड) के मुनाफे वाली कंपनी में बदल दिया है।’
लेकिन सीईओ के तौर पर उनके संबंध न केवल क्यूबेक के फ्रेंच भाषी समुदाय के साथ पिछले गुरुवार तक ‘आधिकारिक भाषा आयुक्त कार्यालय’ को रूसो के एक वीडियो के संबंध में 1,808 शिकायतें मिल चुकी थीं, बल्कि मज़दूर संघों के साथ भी उतार-चढ़ाव भरे रहे। अगस्त 2025 में, फ्लाइट अटेंडेंट्स द्वारा की गई तीन-दिवसीय हड़ताल के दौरान कंपनी को हज़ारों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इन अटेंडेंट्स ने काम पर लौटने के संघीय निर्देश का पालन करने से इंकार कर दिया था, जिससे रुसो पूरी तरह से अचंभित रह गए थे।
Comments are closed.