
टोरंटो। नैनोस रिसर्च के एक नए पोल में यह माना गया कि कैनेडा में कंसरवेटिव नेताओं के बीच प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को चुनौती देने वाला कोई ‘साफ दावेदार’ नहीं है । इस पोल में 28 से 30 जुलाई के बीच फोन और ऑनलाइन माध्यम से रैंडम तरीके से कैनेडियनस का सर्वे किया गया। इसमें कंसरवेटिव नेताओं की एक सूची दी गई और पूछा गया कि अगर इनमें से कोई एक कैनेडा की कंसरवेटिव पार्टी के प्रमुख होते, तो उनमें से किसके पास कार्नी को हराने का मौका होता।
पोल के अनुसार, 16 प्रतिशत लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर का नाम लिया, जबकि मौजूदा आधिकारिक विपक्ष के नेता पियरे पोइलीव्रे को 15 प्रतिशत वोट मिले। वहीं दूसरी ओर ओंटेरियो के प्रीमियर डग फोर्ड को केवल 11 प्रतिशत वोट मिले। लेकिन सर्वे में शामिल 33 प्रतिशत कैनेडियनस ने कहा कि कार्नी को ‘कोई नहीं हरा सकता’।
हड़ताल के दौरान रिप्लेसमेंट वर्करों के इस्तेमाल अनुचित नहीं: मैकलम
ज्ञात हो कि पीटर मैके, रोना एम्ब्रोस, डेनियल स्मिथ, जीन चैैरेस्ट और लिसा रैइट जैसे अन्य प्रमुख कंसरवेटिव नेताओं को 10 प्रतिशत से भी कम वोट मिले, जबकि जेसन केनी, मार्क मुलरोनी, एरिन ओ’टूल, एंड्रयू शीर, लेस्लिन लुईस, टिम ह्यूस्टन, जमील जिवानी और कैरोलीन इलियट को पांच प्रतिशत या उससे कम वोट मिले।
नैनोस ने यह भी कहा, ‘केवल 15 प्रतिशत कैनेडियनस को लगता है कि उनके पास मार्क कार्नी को हराने का मौका है, इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री या मजबूत दावेदार के तौर पर नहीं देखा जा रहा हैं। यह बुरी खबर है, अच्छी खबर यह है कि पर्दे के पीछे या कहीं और ऐसा कोई व्यक्ति नहीं दिख रहा है जिसे लोग पियरे पोइलीव्रे के असली विकल्प के तौर पर पहचानते हों।
ओकानागन झील के पास जंगल की आग और भड़कने के कारण इवाकोशन के ऑर्डरस बढ़ाएं गए
जुलाई में, पोइलीव्रे ने कंसरवेटिव पार्टी के भीतर कुछ मतभेद पैदा कर दिए थे, जब उन्होंने बी.सी. कंसरवेटिव नेतृत्व की दौड़ में हारीं उम्मीदवार कैरोलीन इलियट की टीम को पूर्व से आए लिबरल लॉबिस्ट कहा था। जब पूछा गया कि पोलिंग में पिछडऩे के बावजूद कंसरवेटिव नेतृत्व के किसी विकल्प के लिए सार्वजनिक रुप से कोई मांग क्यों नहीं उठी, तो नैनोस ने कार्नी की मध्यमार्गी नीतियों की ओर इशारा किया, जैसे कि कंज्यूमर कार्बन टैक्स को रद्द करना और पाइपलाइन जैसी ऊर्जा परियोजनाओं को प्राथमिकता देना।
नैनोस ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि बहुत से मध्यमार्गी वोटरों और शायद थोड़े प्रगतिशील विचारों वाले कंसरवेटिव लोगों के बीच मार्क कार्नी काफी लोकप्रिय हैं।’ यह ताजा पोल भी दिखाता है कि 2025 में केंद्रीय चुनाव जीतने के बाद से कैनेडियनस के बीच कार्नी की निजी लोकप्रियता का ट्रेंड वैसा ही बना हुआ है।
गहरे पानी में छिपी ताकत: शांति और संभावित युद्ध के लिए लाभकारी सिद्ध होगी कैनेडा की नई पनडुब्बियां
28 जुलाई को जारी नैनोस रिसर्च के सबसे हालिया पोल से पता चलता है कि कार्नी अभी भी 54 प्रतिशत समर्थन के साथ पसंदीदा प्रधानमंत्री बने हुए हैं, जबकि पोइलीव्रे को केवल 18.2 प्रतिशत समर्थन मिला है। लेकिन नैनोस रिसर्च की रिपोर्ट में यह भी माना गया कि जहाँ केंद्रीय वोटिंग के मामले में सत्ताधारी लिबरल पार्टी आगे बनी हुई है, वहीं निजी लीडरशिप के आंकड़ों की तुलना में यह अंतर कम है, लिबरल पार्टी को 44.7 प्रतिशत और कंसरवेटिव पार्टी को 29.5 प्रतिशत समर्थन मिल रहा है।