
ओंटेरियो। ओंटेरियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने गुरुवार को कहा कि उन्हें भरोसा है कि उनकी सरकार टोरंटो के आइलैंड एयरपोर्ट का विस्तार करने और वहां जेट विमानों को उतारने की कोशिश में अंत में अवश्य सफल होगी, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वे ऐसा कैसे करेंगे?
बिली बिशप टोरंटो सिटी एयरपोर्ट जिस जमीन पर बना है, वह पहले टोरंटो सिटी, केंद्र सरकार और टोरंटो पोर्ट अथॉरिटी के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते के तहत संचालित होती थी, लेकिन इस साल की शुरुआत में राज्य सरकार ने सिटी की भूमिका अपने हाथ में ले ली।
प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की सरकार ने पिछले महीने फोर्ड के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, क्योंकि एक सलाह-मशविरे के दौरान अधिकतर लोगों ने जेट विमानों के विचार का विरोध किया था। कार्नी ने कहा है कि केंद्रीय सलाह-मशविरे के नतीजे साफ थे, लेकिन उन्होंने एयरपोर्ट पर जेट विमानों की अनुमति देने की संभावना को हमेशा के लिए खत्म नहीं किया है क्योंकि ‘हमेशा एक लंबा समय होता है।’
फोर्ड सरकार टोरंटो में बाइक लेन हटा सकती है : कोर्ट ऑफ अपील
यह साफ नहीं है कि फोर्ड उन टिप्पणियों को एक मौके के तौर पर देख रहे हैं या नहीं, लेकिन उन्होंने गुरुवार को यह साफ कर दिया कि वह अपने विजन को छोडऩे वाले नहीं हैं। ओंटेरियो के गुएल्फ में एक आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, ‘जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे, मुझे पूरा भरोसा है कि हम उस एयरपोर्ट को बदल देंगे।’
लोगों को तय करने दें, बाजार को तय करने दें, अगर लोगों को यह पसंद नहीं आएगा, तो वहां विमान नहीं आएंगे। लेकिन पता है क्या? हर कोई जानता है कि वह एयरपोर्ट जबरदस्त सफल होगा। फोर्ड ने कहा कि आइलैंड एयरपोर्ट के विस्तार से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को यात्रा के ज्यादा सुविधाजनक विकल्प और कम फीस मिलेगी।
नए डाटा सेंटर अपनी सारी एनर्जी कॉस्ट खुद उठाएंगे : फोर्ड सरकारे
उन्होंने कहा कि उन्होंने और अधिक पोलिंग करवाने के लिए कहा है। अंदरूनी बातचीत की जानकारी साझा करने के लिए अधिकृत न होने के कारण नाम न बताने की शर्त पर जानकारी देने वाले सूत्रों ने पहले कहा था कि फोर्ड और कार्नी के बीच एक समझौता हुआ था, जिसमें राज्य ने एयरपोर्ट के विस्तार के लिए फेडरल समर्थन के बदले कार्नी की हाई-स्पीड रेल योजना का समर्थन किया था। कार्नी ने कहा है कि उन्होंने प्रीमियर फोर्ड से यह नहीं कहा था कि वह इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देंगे।
Comments are closed.