1 सितंबर से टीटीसी पर मासिक किराया कैपिंग शुरू

Monthly fare capping on TTC starts from September 1.

Monthly fare capping on TTC starts from September 1.
Monthly fare capping on TTC starts from September 1.

टोरंटो। अगले महीने से टीटीसी के मासिक किराये पर कैप लगाने की नई योजना लागू हो रही है। 1 सितंबर से, यात्रियों को केवल 47 यात्राओं के लिए भुगतान करना होगा। उसके बाद, उस कैलेंडर महीने के बाकी दिनों के लिए यात्रा मुफ्त होगी। शर्त बस इतनी है कि यात्रियों को हर बार भुगतान के लिए एक ही तरीका इस्तेमाल करना होगा, चाहे वह प्रेस्टो कार्ड हो, डेबिट या क्रेडिट कार्ड हो या मोबाइल वॉलेट हो।

युवाओं, वयस्कों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मासिक पास और युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों के लिए 12 महीने के पास आगामी 31 अगस्त से बंद किए जा रहे हैं। हालाँकि टीटीसी उन वयस्क ग्राहकों को, जिन्होंने 12 महीने के पास प्रोग्राम के लिए सब्सक्राइब किया है और पोस्ट-सेकेंडरी छात्रों को, जो मासिक पास खरीदते हैं, सलाह दे रहे है कि वे इनका इस्तेमाल जारी रखें क्योंकि ये सबसे कम किराया और सबसे अच्छा मूल्य सुनिश्चित करते हैं।

इस किराया कैप की घोषणा पहली बार पिछले साल के अंत में की गई थी और इसे सिटी के बजट में मंजूरी दी गई थी, जिसकी लागत 3 मिलियन डॉलर है। मेयर ओलिवीया चाउ ने गुरुवार सुबह विक्टोरिया पार्क स्टेशन पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, टीटीसी यात्रियों के लिए मेरा संदेश यह है कि आपको मासिक पास खरीदे बिना ही उसके सभी फायदे मिलते रहेंगे, आपको बस अपना फोन, प्रेस्टो कार्ड या क्रेडिट कार्ड टैप करना है, जैसा कि आप हमेशा करते हैं और एक महीने में 47 बार टैप करने के बाद, उसके बाद की हर यात्रा अपने आप मुफ्त हो जाती है, बशर्ते आप हर बार भुगतान के लिए एक ही तरीके का इस्तेमाल करें।

नए डाटा सेंटर अपनी सारी एनर्जी कॉस्ट खुद उठाएंगे : फोर्ड सरकारे

चाउ ने आगे कहा कि इसका मतलब है कि जो लोग काम पर जाने के लिए अक्सर टीटीसी का इस्तेमाल करते हैं, वे महीने के अंत से पहले मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आप हर दिन काम पर जाने के लिए टीटीसी का इस्तेमाल करते हैं और सितंबर में 44 यात्राएँ करते हैं, तो इसमें एक या दो बार बाहर जाने की यात्राएँ जोड़ लें और आप 47 यात्राओं की सीमा तक पहुँच जाएँगे। उसके बाद, महीने के बाकी दिनों में हर यात्रा मुफ्त होगी।

मेयर ने यह भी बताया कि यह योजना उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिन्हें अक्सर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की जरुरत नहीं पड़ती और अगर किसी महीने आप ज्यादा राइड नहीं करते हैं, तो आपको कभी भी जरुरत से ज्यादा डॉलरस नहीं देने पड़ेंगे। अभी तक, आपको मंथली पास के लिए 156 डॉलर देने पड़ते हैं, लेकिन अगर किराया देना हो या आपके पास कैश न हो, तो आप हर ट्रिप के हिसाब से धन देते हैं और महीने भर में ज्यादा खर्च कर बैठते हैं।

केंद्रीय रुकावटों के बावजूद टोरंटो आइलैंड एयरपोर्ट का विस्तार अवश्य होगा: फोर्ड

उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य 2027 तक मंथली लिमिट को घटाकर 40 राइड करना है, लेकिन यह फंडिंग और राइडर्स की संख्या पर निर्भर करेगा। ‘स्कूल जाने वाले दो टीनएजर्स वाले कामकाजी कपल के लिए, यह महीने में लगभग 600 डॉलर होता है। किसी भी परिवार को किराया, खाना और आने-जाने के खर्च में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए और न ही किसी को एक बार में ज्यादा धन देने या हर ट्रिप पर ज्यादा खर्च करने के बीच चुनाव करना पडऩा चाहिए।Ó टीटीसी के चेयरमैन जमाल मायर्स ने कहा कि इस नई पहल से टीटीसी में सफर करना आसान हो जाएगा और आम जनता पर किराये का बोझ भी कम होगा।

You might also like
Leave A Reply