
टोरंटो। एंड्रिया क्रिसांथो का कहना है कि उनके 13 साल के बेटे नथानिएल के स्क्रीन देखने के टाइम को सीमित करना अब लगभग नामुमकिन हो गया है।
टोरंटो स्थित एडवोकेसी ग्रुप ‘चिल्ड्रन फर्स्ट कैनेडा’ की बोर्ड चेयर क्रिसांथो ने कहा, ‘मेरा बेटा भी समझता है कि उसे इसकी लत लग गई है।’
उनका कहना है कि उसने अपने डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल कम करने में मदद मांगी है, लेकिन जैसे ही वह दूसरी तरफ मुड़ती हैं, वह फिर से उसे उठाने लगता है।
मेडिकल जर्नल ‘द लैंसेट’ में रविवार को पब्लिश हुई रिसर्च पेपर्स की एक नई सीरीज के मुताबिक, उनका बेटा दुनिया भर के उन लाखों बच्चों जैसा है जिनकी शारीरिक और मानसिक सेहत बहुत अधिक स्क्रीन देखने की वजह से खतरे में है।
यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल थेरेपी में असिस्टेंट प्रोफेसर और को-ऑथर जे शॉ ने कहा कि यह इंटरनेशनल स्टडीज का एक व्यापक रिव्यू है, जिससे रिसर्चर्स डिजिटल टेक्नोलॉजी के संभावित नुकसान और फायदों को समझ पाए हैं और इससे यह भी पता चलता है कि बच्चों की सेहत की सुरक्षा के लिए क्या करने की जरुरत है।
अपने एनालिसिस के इतने बड़े दायरे के बावजूद, शॉ और उनके साथियों का कहना है कि इस समस्या की असल गंभीरता को तब तक पूरी तरह से समझा या हल नहीं किया जा सकता जब तक टेक कंपनियों के अपने यूजर डेटा तक पहुँच न हो और अभी ऐसी कंपनियों पर डेटा शेयर करने की कोई बाध्यता नहीं है। लेकिन उनका कहना है कि उनकी रिसर्च यह साबित करती है कि युवाओं में स्क्रीन की लत एक पब्लिक हेल्थ से जुड़ी समस्या है, जिसमें सरकारों को दखल देने की जरुरत है।
क्रिसैंथो ने कहा, ‘सिर्फ माता-पिता ही सुरक्षा की एकमात्र कड़ी नहीं हो सकते। हम चाहते हैं कि कंपनियाँ और प्लेटफॉर्म जिम्मेदारी लें और अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाएँ।’
पुलिस सेवा में कार्यरत अधिकारी के हत्यारों को पैरोल देरी से मिलें : फोर्ड
शॉ और उनके साथी रिसर्चर्स ने 2,790 स्टडीज के डेटा का रिव्यू किया, जिनमें 90 लाख से अधिक लोग शामिल थे। डिजिटल डिवाइस इस्तेमाल करने वाले सबसे कम उम्र के यूजर्स 10 साल और उससे कम उम्र के बच्चे में, स्क्रीन पर अधिक समय बिताने का संबंध कम नींद से था और इससे उनके सोचने-समझने की क्षमता, भावनाओं और सामाजिक विकास पर असर पड़ा।
यदि दोबारा मेयर बनी तो टोरंटो के सभी छात्रों को मिलेगा लंच : चाउ
10 से 24 साल के युवाओं पर इसके कई तरह के असर देखे गए, जिनमें मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएँ और शारीरिक गतिविधि में कमी से लेकर नशीले पदार्थों का सेवन, खुद को नुकसान पहुँचाना और आत्महत्या के विचार आना भी शामिल है।
