24 घंटे बाद भी लापता विमान का कोई सुराग नहीं, कई देश जुटे खोज में

5568_malayकुआलालंपुर। मलेशिया एयरलाइन्स का यात्री विमान MH370 दक्षिण चीन समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हालांकि मलेशिया एयरलाइंस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से चीन की राजधानी बीजिंग जा रहे विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 239 लोग सवार थे। (यहां देखें, प्लेन में सवार यात्रियों की सूची)

वियतनाम से मिली जानकारी के मुताबिक, का माऊ की वायु सीमा में प्रवेश करने के एक मिनट बाद विमान का एयर ट्रैफिक से संपर्क टूट गया था। विमान में सवार लोगों में पांच भारतीय भी शामिल हैं। मलेशिया एयरलाइंस पर जारी सूची से यह जानकारी मिली है।

चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने जानकारी दी कि चीन ने दो जहाजों को दक्षिणी चीन सागर में बचाव कार्य के लिए भेजा है। मलेशिया के नौसेना के जहाजों को अभी तक विमान का मलबा नहीं मिल पाया है। मलेशिया ने अपने चार नौसैनिक जहाजों को तलाशी अभियान में भेजा है।

प्लेन में सवार भारतीय

मलेशिया एयरलाइंस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विमान में पांच भारतीय यात्री भी सवार थे। इनके नाम चेतना कोलेकर, स्वानंद कोलेकर, सुरेश कोलेकर, चंद्रिका शर्मा और प्रह्लाद श्रीसथा हैं। प्लेन में एक भारतीय मूल के कैनेडियन मुक्तेश मुखर्जी भी सवार थे।

वियतनाम के नौसैनिक अधिकारी ने की क्रैश की पुष्टि

वियतनाम के एक सीनियर नौसैनिक अधिकारी ने विमान के क्रैश होने की पुष्टि की है। टुओ ट्रे न्यूजपेपर ने पांचवे नेवल रीजन के पॉलिटिकल कमिश्नर एडमिरल गो वेन फेट के हवाले से बताया है कि मेकोंग डेल्टा क्षेत्र के थो छू द्वीप से 300 किलोमीटर दूर (153 नॉ़टिकल मील) समुद्र में विमान का मलबा मिला है। यह द्वीप दक्षिण-पश्चिम में स्थित मशहूर रिजॉर्ट आयलैंड फू कू से 102 किलोमीटर (55 नॉटिकल मील) की दूरी पर स्थित है। हालांकि मलेशिया एयरलाइंस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

फेट ने बताया कि वियतनाम सरकार के अधिकारी संबंधित एजेंसियों से आदेश मिलने के बाद बचाव अभियान शुरू करेंगे।

विमान में कुल 239 लोग सवार

विमान में 227 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। यात्रियों में 14 देशों के नागरिक शामिल थे, जिनमें से करीब 154 चीन के हैं। विमान में दो छोटे बच्चे भी थे।

एयरलाइंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अहमइ जौहरी याहया ने एक बयान जारी करके बताया कि विमान का सुबह यातायात कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया। प्रशासन ने विमान का पता लगाने के लिए तलाशी व बचाव दल रवाना कर दिया है। मलेशिया एयरलाइंस प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है।

मलेशिया एयरलाइंस ने आपातकालीन नंबर जारी किए हैं। दुर्घटना से संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

मलेशिया: +603 8787 126 / +603 87871629

प्रेस/मीडिया

मलेशिया: +60387775777

अन्य किसी जानकारी के लिए

मलेशिया: +603 7884 1234

You might also like

Comments are closed.