चीन में 31,555 अधिकारी काम से संबंधित अपराध के दोषी पाए गए

6573_china-crimeबीजिंग। चीन में 2013 में कुल 31,555 अधिकारियों को काम से जुड़े अपराधों का दोषी पाया गया है। कोर्ट से मिले आंकड़ों के मुताबिक इन अधिकारियों में से 23 फीसदी को पांच साल या उससे ज्यादा की कैद की सजा भी हो चुकी है। सेकंड क्रिमिनल कोर्ट के डायरेक्टर पी जियान्डिंग ने बताया कि दोषी पाए गए अधिकारियों में से 680 ऊंचे ओहदे पर थे। इनमें से 70 फीसदी अधिकारियों को कम से कम पांच साल कैद की सजा मिल चुकी है। इन अधिकारियों को गबन, रिश्वतखोरी, काम में लापरवाही और नागरिकों की व्यक्तिगत अधिकारों के उल्लंघन जैसे अपराधों का दोषी पाया गया है। हालांकि, 2012 से चल रहे एंटी-करप्शन ऑपरेशन अभियान के चलते भ्रष्ट अधिकारियों की संख्या में पहले की अपेक्षा कमी आई है। अधिकारियों ने बताया कि अब वो अपने पद का लाभ लेने के लिए स्वतंत्र नहीं हैं।

You might also like

Comments are closed.