क्रीमिया में नया संविधान लागू, रूसी परिसंघ का हिस्सा बना

सिम्फारोपोल। यूक्रेन से अलग होकर रूस में दोबारा शामिल होने वाले क्रीमिया की स्थानीय संसद ने शुक्रवार को नया संविधान लागू कर दिया। यह संविधान मूल रूप से रूस के संविधान जैसा है। क्रीमिया की संसद के 100 में से 87 सदस्यों ने नए संविधान को स्वीकार किया। नए संविधान में 10 अध्याय और 95 अनुच्छेद हैं। इसके अनुच्छेद रूसी संविधान के अनुच्छेद जैसे हैं।
नए संविधान के अनुसार क्रीमिया गणराज्य लोकतांत्रिक, न्यायपूर्ण और रूसी परिसंघ का हिस्सा है। क्रीमिया के सांसदों के अनुसार क्रीमिया की जनता के बहुसंस्कृति वाले देश रूस का हिस्सा बनने से यह गणराज्य मजबूत हो जाएगा।
नए संविधान के मुताबिक क्रीमिया में तीन भाषाएं रूसी, यूक्रेन और क्रीमियाई तातार राजभाषाएं होंगी। क्रीमिया का सुप्रीम लीडर क्रीमिया स्टेट काउंसिल द्वारा चुना जाएगा। इसका कार्यकाल पांच साल का होगा। सुप्रीम लीडर लगातार दो बार से अधिक इस पद पर नहीं रह सकेगा।
You might also like

Comments are closed.