अमेरिका की रूस को चेतवानी, कहा यूक्रेन में अब कोई भी गलती पड़ेगी महंगी

स्लावियांस्क। यूक्रेन संकट को लेकर अमेरिका रूस के खिलाफ बेहद सख्त नजर आ रहा है। मास्को द्वारा यूक्रेन की सीमा पर नए सैन्य युद्धाभ्यास के दिए गए आदेश को बड़ी भूल बताते हुए रूस ने चेतावनी दी है कि इस भूल की उसे महंगी कीमत चुकानी पड़ेगी।
अमेरिकी विदेश सचिव जॉन केरी ने यूक्रेन में अस्थिरता के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है। केरी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा है कि मास्को यूक्रेन में संकट खत्म करने में मदद करें, नहीं तो और प्रतिबंधों के लिए तैयार रहे। इससे पहले रूस ने अमेरिका से कीव में अपने रूसी समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई रोकने की मांग की थी। दरअसल, रूसी समर्थकों ने यूक्रेन के पूर्वी शहरों में इमारतों और दफ्तरों में कब्जा करना शुरु कर दिया था, जिसके खिलाफ उनकी धरपकड़ हो रही थी।
केरी ने यूक्रेन के प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि संकट को कम करने के लिए 17 अप्रैल को जिनेवा में हुए समझौते का कीव सम्मान कर रहा है, लेकिन रूस का विश्वास सिर्फ अस्थिरता को बढ़ाने में है।
केरी ने कहा कि रूसी अधिकारियों की तरफ कभी भी सार्वजनिक तौर पर यूक्रेन में रूसी समर्थकों से अपील नहीं की गई कि वो जगह-जगह कब्जा करना छोड़ जिनेवा समझौते को अपना सहयोग दें। केरी ने यूक्रेन संकट को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए रूसी मीडिया को भी आड़े हाथों लिया।
You might also like

Comments are closed.