लंदन में दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति, भारतीय मूल के हिंदुजा बंधु नंबर वन

लंदन। लंदन में दुनिया के किसी भी दूसरे शहर के मुकाबले ज्यादा अरबपति रहते हैं। इसके अलावा जनसंख्या के अनुपात में अरबपतियों की संख्या में ब्रिटेन विश्वभर में पहले स्थान पर है। द संडे टाइम्स अखबार द्वारा किए गए सर्वे में यह बात सामने आई है।
सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक ब्रिटेन के 104 अरबपतियों में से 72 लंदन में रहते हैं। यह किसी एक शहर में रहने वाले अरबपतियों की सबसे ज्यादा संख्या है। इसके बाद रूस की राजधानी मॉस्को का नंबर आता है, जो 48 अरबपतियों का घर है। सर्वे में न्यूयॉर्क (43) को तीसरा, सैन फ्रांसिस्को (42) को चौथा स्थान, लॉस एंजिल्स (38) को पांचवां और हॉन्गकॉन्ग (34) को छठा स्थान दिया गया है।
ब्रिटेन की ‘सुपर रिच लिस्ट’ में भारतीय मूल के हिंदुजा बंधुओं को पहले स्थान पर रखा गया है। उनकी कुल संपत्ति 11.9 अरब पाउंड (20.1 अरब डॉलर) बताई गई है। इसके बाद उज्बेकिस्तान में जमे रूसी उद्यमी अलिशर उस्मानोव का नंबर आता है। इस सूची में शामिल ब्रिटेन के 104 अरबपतियों की कुल संपत्ति 301.13 अरब पाउंड है।
You might also like

Comments are closed.