भगत सिंह के परिजन ब्रिटिश सरकार पर हत्या का मुकदमा करने की तैयारी में
टोरंटो। पंजाब के होशियारपुर में रहने वाले शहीद भगत सिंह के परिजन आहत हैं। कारण है लाहौर में 86 साल पहले ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जान सांडर्स की हत्या में नामजद न होने के बावजूद भगत सिंह को फांसी दिया जाना।लाहौर स्थित भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के चेयरमैन इम्तियाज राशिद कुरैशी ने जॉनपी सांडर्स की 1928 में हुई हत्या में भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के खिलाफ दर्ज एफआईआर की प्रमाणित कापी मांगी थी। लाहौर हाईकोर्ट के आदेश पर अनारकली पुलिस स्टेशन ने जो प्रमाणित कापी दी थी, उसके मुताबिक हत्या में दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई थी।
Comments are closed.