भारतीय ने स्वीकार किया महिला से छेड़खानी का आरोप

न्यूयॉर्क। यहां एक 62 वर्षीय भारतीय मूल के नागरिक ने ह्यूस्टन से नेवार्क जा रही फ्लाइट में यात्रा के दौरान पास में बैठी एक महिला से छेड़खानी करने का आरोप स्वीकार कर लिया है। जब यह घटना हुई तब महिला सो रही थी।

नेवार्क संघीय अदालत में जज स्टेनली चेस्लर के समझ आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इस मामले में दोषी के लिए अधिकतम दो साल की कैद और 2, 50, 000 अमेरिकी डॉलर जुर्माने का प्रावधान है।

कोर्ट में दाखिल किए गए दस्तावेज के अनुसार ह्यूस्टन से नेवार्क जा रही यूनाइटेड एयरलाइन की फ्लाइट में आरोपी देवेंद्र सिंह पीड़ित महिला के बगल वाली सीट पर बैठा हुआ था। खिड़की वाली सीट पर बैठी महिला प्लेन के उड़ान भरने पर सो गई उसी समय आरोपी ने उसके चेहरे को चूम लिया।

इसके बाद महिला ने इस घटना की शिकायत क्रू मेंबर से की और प्लेन के लैंड करने पर देवेंद्र सिंह को पुलिस को सौंपने को कहा। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां सुनवाई के दौरान उसने जज के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

You might also like

Comments are closed.