एशिया की होगी 21वीं सदी, भारत निभाएगा अहम भूमिका: मोदी

modius

न्यूयार्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में कहा है कि 21वीं सदी भारत की होगी और भारत विश्व में सबसे बेहतर स्थिति में होगा। एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि विश्व के कुछ लोगों का मानना है कि 21वीं सदी में चीन सबसे मजबूत होगा तो कुछ भारत को इसका सबसे मजबूत दावेदार मानते हैं।

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस बात में अब दो राय नहीं है कि 21वीं सदी एशिया की होगी। भले ही कुछ लोग इसको लेकर दो राय रखते हों। पीएम मोदी ने कहा कि उसमें भारत सबसे मजबूत स्थिति में होगा क्योंकि जो तीन चीजें हमारे पास हैं वह फिलहाल चीन के पास भी नहीं हैं।

ये तीन चीजें हैं- लोकतंत्र, मांग और आबादी का स्वरूप। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के साथ-साथ विश्व का सबसे युवा देश भी है। क्योंकि यहां की 65 फीसदी आबादी 35 साल की आयु से कम की है और तीसरी बड़ी बात यह कि यह 125 करोड़ की आबादी वाला देश है। मोदी ने कहा कि इतनी संभावनाओं वाला दूसरा देश और कोई नहीं है। और इसलिए उन्हें विश्वास है कि भारत अपने साम‌र्थ्य से खड़ा होगा और विश्व के सामने आएगा।

You might also like

Comments are closed.