यमन से भारतीयों को निकालने का काम आज पूरा हो जाएगाः पर्रिकर

apmparrikarनई दिल्ली। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है हिंसाग्रस्त यमन से लगभग सभी भारतीय नागरिकों को निकालने का काम आज शाम तक पूरा हो जाएगा। इस काम के लिए भारत से विमान और जहाज भेजे गए हैं। अबतक सैकड़ों भारतीय नागरिक सुरक्षित स्वदेश लौट चुके हैं। भारतीय जहाजों और विमानों ने भारतीयों के साथ साथ कई विदेशी लोगों को भी वहां से निकाला है। इनमें कई पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। भारत सरकार ने यमन में हिंसा शुरू होते ही कहा था कि जो भी भारतीय स्वदेश लौटना चाहते हैं उन्हें हम वापस लाएंगे। –

You might also like

Comments are closed.