‘आप’ पर 14.97 लाख धनराशि आपदा पीड़ितों को नहीं देने का आरोप

10_04_2015-aap1नैनीताल। अपनों के आरोपों को झेल रही आम आदमी पार्टी (आप) को एक और झटका लगा है। अब आप द्वारा केदारनाथ आपदा पीड़ितों की मदद के लिए जुटाई गई 14.97 लाख की धनराशि पीड़ितों तक नहीं पहुंचाने का आरोप लगा है। इस संबंध में हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर शनिवार को सुनवाई होनी है।
देहरादून निवासी संजय प्रजापति ने इस संबंध में याचिका दायर की है। याचिका में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कुमार विश्वास, पंकज गुप्ता, संजय सिंह व कृष्ण कांत सवादा को आरोपी बनाया है।
हाई कोर्ट ने मुख्य सचिव, सचिव समाज कल्याण व जिलाधिकारी देहरादून को नोटिस जारी कर इस संबंध में जानकारी मांगी है कि क्या आप द्वारा आपदा पीड़ितों को धनराशि दी गई या नहीं।
याचिका पर सुनवाई हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश वीके बिष्ट व न्यायाधीश यूसी ध्यानी की खंडपीठ में होगी।

You might also like

Comments are closed.