विपक्ष अल्पसंख्यकों में पैदा कर रहा है भय का माहौल

10_04_2015-nitingadkari9पणजी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विपक्षी दलों पर भाजपा के प्रति अल्पसंख्यक समुदाय के बीच भय का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज में कमी नहीं मिलने पर विरोधी पार्टियां इस तरह का भ्रम फैला रही हैं। गडकरी ने कहा, ‘विपक्ष कामकाज को लेकर हम पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। और यही वजह है कि वह अल्पसंख्यकों के बीच सरकार, भाजपा और नेताओं के प्रति डर का माहौल बना रहा है। भाजपा के खिलाफ लोगों को मनाने में नाकाम रहने पर वे अब भ्रम फैलाना चाहते हैं। भाजपा शासन में चर्च या मस्जिद पर हमले की बात कह कर वे सांप्रदायिक मतभेद पैदा करना चाहते हैं, जबकि भाजपा का इन घटनाओं से कुछ लेनादेना नहीं है।’ उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में नन से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार दोनों युवक बांग्लादेशी मुस्लिम हैं। दिल्ली में नशे में धुत व्यक्ति ने चर्च पर पत्थर फेंके थे। ये सभी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं, जिनमें भाजपा अथवा समान विचारधारा वाले संगठन शामिल नहीं हैं। कांग्रेस ने की आलोचना पश्चिम बंगाल में नन से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेशियों का धर्म उजागर करने को लेकर कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की कड़ी आलोचना की है। गोवा कांग्रेस सचिव दुर्गादास कामत ने कहा कि दुष्कर्म को धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

You might also like

Comments are closed.