असम के 13 जिलों में बाढ़, दो लाख लोग प्रभावित

11_06_2015-asam

गुवाहाटी। असम में आई बाढ़ से हालात दिन प्रतिदिन और ज्यादा खराब होते जा रहे हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 13 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। बाढ़ से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं दो लाख से ज्यादा लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। पिछले एक हफ्ते से ब्रह्मपुत्र और जिया भाराली नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। अब तक इस बाढ़ से असम के 13 जिलों के 553 गांवों के लगभग दो लाख लोग प्रभावित हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक 8245.02 हेक्टेयर जमीन बाढ़ से प्रभावित है। बारपेटा, धेमाजी और लखीमपुर जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी है कि 13 जून को भारी बारिश हो सकती है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ से अब तक 553 गांव प्रभावित हो गए हैं, जिसमें बारपेटा, सोणितपुर, धेमाजी, बोंगईगांव, लखीमपुर, तिनसुकिया, दरांग, नालबाड़ी और गोलपारा जिले शामिल हैं। लखीमपुर में बाढ़ से प्रभावितों की संख्या 61000, बारापेटा में 43,000, धमेजी में 30,000 और सोणितपुर में 21000 तक पहुंच चुकी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्राधिकारिणों ने तिनसुकिया जिले में दो राहत शिविर लगाए हैं। लखीमपुर में एक पुल और सोणितपुर में तीन सड़के बाढ़ से नष्ट हो गई हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्तमान में जोरहाट और सोणितपुर जिलों में ब्रम्हपुत्र नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है।

You might also like

Comments are closed.