टोरंटो वार्षिक देसीफेस्ट के लिए फिर से तैयार

टोरंटो-देसी उत्सव का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाएं, आ रहा है देसीफेस्ट जो कि साउथ एशियन कम्युनिटी को एक दूसरे से जोडऩे के साथ ही कैनेडा का सबसे बड़ा संगीत कन्सर्ट भी बन चुका हीै। योंगे-डंडास स्कवॉयर, टोरंटो में लगातार कलाकार अपनी संगीत प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे। देसीफेस्ट को लगातार छठे साल मनाया जा रहा है और इस बार यह बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा है।
देसीफेस्ट के संस्थापक सेटसबी लगातार पूरा दिन भीड़ को मस्ती और मनोरंजन से जोड़े रखेगा। मनोरंजन की19 प्रस्तुतियों में 30 हजार से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। 12 घंटे तक निरंतर चलने वाला डांस और संगीत का उत्सव भी निरंतर जारी रहेगा।
देसीफेस्ट में हजारों साउथ एशियन कलाकार शामिल हो रहे हैं। यह उन कलाकारों को बीते कई सालों से अपने हुनर का प्रदर्शन करने का मौका दे रहा है। अब तक करीब 150 कलाकार इस मंच से अपनी उड़ान भर चुके हैं। इस बार यहां पर अर्बन, आरएंडबी, भंगड़ा और बॉलीवुड संगीत की लहरें आएंगी। इस बार टोरंटो के कई कलाकारों को भी प्रस्तुति का मौका मिल रहा है। अपाचे इंडियन, जोश, बिलज और काशिफ, रॉच किला, परिचय, राघव जैसी हस्तियां भी यहां पर अपना फन दिखा चुके हैं। इस बार साराह टी ड्रम गुरू भी शानदार प्रस्तुति देगी। उरवा खान भी रॉक की हैवी डोज देने सीधे यूके से यहां आ रही है। वहीं अर्जुन भी अपने लोकप्रिय गीतों से जलवा दिखाएगा।
साउथ एशियन फूड का भी विशेष प्रबंध किया जाता है, जिसमें हर प्रकार के देसी स्वाद लिए जा सकते हैं। टोरंटो को कैनेडा का न्यूयार्क सिटी कहा जाता है जो कि संगीत और मनोरंजन का केन्द्र है और देसी फेस्ट इस लोकप्रियता को और बढ़ा रहा है। लगातार छठे साल इसका आयोजन हर बार पहले से भव्य हो रहा है।
इस कन्सर्ट को टीडी म्यूजिक द्वारा स्पांसर किया जा रहा है। टीडी डांसर भारतीय संगीत पर डांस भी प्रस्तुत करेंगी। वहीं दर्शकों के लिए भी हॉट स्टैपर्स डांस प्रतियोगिता रखी गई है। चुने गए 7 डांसर्स को शानदार पुरस्कार भी मिलेंगे। देसीफेस्ट को ओंटारियो सरकार और ओंटारियो आर्ट काउंसिल भी समर्थन दे रहे हैं।

You might also like

Comments are closed.