लिपलॉक में बिजी रहते थे सूरज पंचोली!

Jiah Khan suicide caseमुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रैस जिया खान के ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली जिया को जलाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ते थे। जिया जहां सूरज के आने का इंतजार करती रहती थी, वहीं सूरज लड़कियों के साथ पार्टी करने में बिजी रहते थे।
जिया सूरज को फोन करती रहती थी, पर सूरज के पास जिया के लिए समय ही नहीं होता था। सूरज के इस रवैये से जिया काफी परेशान रहती थी। सूरज को जिया के सुसाइड केस में 13 जून तक पुलिस हिरासत में रखा गया है। जिया खान ने अपने सुसाइड नोट में सूरज के रिलेशन काफी लड़कियों से होने की बात भी कही थी। ऐसे में अभी एक और बात खुलकर सामने आई है। खबरों की मानें तो सूरज ने एक पार्टी के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रैस रिया सेन के साथ लिपलॉक भी किया था। दरअसल, साल 2010 में सूरज साउथ मुंबई की एक पार्टी में जमकर मस्ती कर रहे थे, वहां रिया सेन भी अपने दोस्तों के साथ आई थी। वहीं मौजूद लोगों को मुताबिक दोनों ने पार्टी के दौरान काफी लंबा लिपलॉक किया था। इस लिपलॉक को देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए थे।
जिया खान ने अपने सुसाइड नोट में अपनी आत्महत्या का कारण ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को बताया है। जिया सूरज के पार्टी करने और हमेशा लड़कियों से घिरे रहने की आदत से काफी परेशान थी। जिया सूरज के साथ अपना घर बसाना चाहती थी लेकिन सूरज इस रिश्तें को निभाना ही नहीं चाहते थे। इसलिए उन्होंने जिया को ब्रेकअप बुके भी भेजा था,जिसकी वजह से जिया काफी डिप्रेशन में थी और इसी डिप्रेशन में जाकर ही जिया ने सुसाइड कर लिया।

You might also like

Comments are closed.