महिला राष्ट्रपति की पैरवी में उतरीं हिलेरी

टोरंटो- पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन अमेरिका में महिला राष्ट्रपति की पैरोकारी में खुलकर उतर आई हैं। उनका मानना है कि व्हाइट हाउस में महिला के सर्वोच्च पद पर पहुंचने से न केवल दुनिया में अच्छा संकेत जाएगा बल्कि यह ऐतिहासिक बदलाव भी होगा। हालांकि, हिलेरी खुद के राष्ट्रपति का चुनाव लडऩे के बारे में कुछ नहीं बोलीं।
हिलेरी ने कैनेडा के टोरंटो में महिला सम्मेलन में कहा कि अमेरिकी जनता ने राष्ट्रपति पद पर बराक ओबामा को चुनकर एक इतिहास रचा था। अब बारी नया इतिहास रचने की है। कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा गया था, लेकिन एक व्यक्ति ने क्लिंटन के संबोधन की वीडियो क्लिप यू-ट्यूब पर पोस्ट कर दी।
हिलेरी ने उम्मीद जताई कि 2016 में होने वाले अगले चुनाव अमेरिका को एक महिला राष्ट्रपति मिलेगी। यदि कोई सही महिला राष्ट्रपति चुनाव में खड़ी होती है तो उसे मेरा मत मिलेगा। उन्होंने कहा, मैं उम्मीद करती हूं कि मुझे मेरे जीवन के दौरान ही अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति देखने को मिले। यह अगली बार होगा या इससे अगली बार, यह महिलाओं पर निर्भर करता है।
राष्ट्रपति चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय का काम छोडऩे के बाद वह पति बिल क्लिंटन द्वारा शुरू किए गए फाउंडेशन को आगे बढ़ाने में व्यस्त हैं। वहीं अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला इलेनॉर रूजवेल्ट ने कहा था कि यदि महिलाओं को राजनीति में आना है तो उन्हें अपनी खाल गैंडे जैसी बनानी होगी।

You might also like

Comments are closed.