कारलेटन युनिवर्सिटी के कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की

औटवा। सूत्रों के अनुसार एक माह पुरानी हड़ताल को समाप्त करते हुए कारलेटन युनिवर्सिटी के कर्मचारियों ने प्रशासन के साथ एक समझौते पर सहमति की घोषणा कर दी हैं, गौरतलब हैं कि गत 5 मार्च से लगभग 850 से अधिक प्रशासनिक, तकनीकी और लाईब्रेरी कर्मचारियों ने पेंशन मुद्दों पर उठे विवादों के पश्चात कार्य नहीं करने की घोषणा कर दी थी, औटवा की इस युनिवर्सिटी में सीयुपीई लोकल 2424 के साथ मध्यस्थों की वार्ता के बाद यह घोषणा की गई। स्टाफ द्वारा तथ्य की सत्यापन की व्याख्या को जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। सीयुपीई ने यह भी बताया कि आगामी धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। युनिवर्सिटी प्रशासन ने यह भी बताया कि जल्द ही कर्मचारियों के आगामी कार्यों के प्रोटोकॉल को जारी कर दिया जाएगा।
You might also like

Comments are closed.