हमबोल्डट ब्रॉनकोस बस दुर्घटना में चार और लोगों की मृत्यु

एडमॉनटन। सूत्रों के अनुसार वे चार खिलाड़ी हॉकी साथ खेलते थे, रहते साथ थे और अब विंडबना देखिए इनकी मृत्यु भी साथ हुई। गौरतलब हैं कि एडमॉनटन के जैक्सॉन जोसम, स्टोनी प्लेन के पार्कर टोबिन और सेंट. अल्बर्टा के लॉगन हंटर और स्टीफन वेक की मृत्यु उन 15 लोगों के साथ हुई जो 6 अप्रैल हुई भयंकर बस दुर्घटना में इन लोगों की मृत्यु को सुनिश्चित किया गया। गौरतलब हैं कि कैनेडा में  जूनियर आइस हॉकी टीम के सदस्यों को लेकर जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 15 खिलाड़ियों की मौत हो गई थी। इसके लिए कैनेडा के हमबोल्ट शहर में एक सांत्वना सभा का आयोजन किया गया था। प्रेयर मीट में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो भी धार्मिक और सामुदायिक नेताओं के साथ शामिल हुए। इनके अलावा नेशनल हॉकी लीग के 100 सदस्यों सहित अन्य कई इस भावनात्मक समारोह में शामिल हुए। इलाके के मेयर रॉब म्यून्क ने प्रेयर मीट में दुर्घटना में मारे गए खिलाड़ियों के लिए कहा कि, हम आपके साथ हैं, हम आपके लिए हमेशा यहां रहेंगे। हम इससे उबर जायेंगे। बताया जाता है कि बस दुर्घटना में 14 अन्य हॉकी प्लेयर घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को हंबोल्ट से 200 किमी के सफर पर निपावीन की तरफ हॉकी प्लेयर्स को लेकर बस जा रही थी। रास्ते में बस एक ट्रक से टकरा गई। हालांकि कैनेडियन पुलिस इस दुर्घटना के पीछे के कारणों का पता लगा रही है, वे मौसम, सड़क और बस की स्थिति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। यहां पूर्व हॉकी प्लेयर शेल्डन कैनेडी भी उपस्थित थे। उनके साथ भी 1986 में ऐसी ही बस दुर्घटना हुई थी, जिसमें सवार चार अन्य की मौत हो गई थी।
You might also like

Comments are closed.