2058 तक बर्फ विहीनहो जाएगा आर्कटिक!

imagesवाशिंगटन। वर्ष भर बर्फ से आछादित रहने वाले आर्कटिक पर 40 साल बाद कुछ दूसरा ही नजारा देखने को मिल सकता है। वैज्ञानिकों का आकलन है कि वर्ष 2054 से 2058 के बीच साल में कुछ महीनों के दौरान आर्कटिक बिना बर्फ के भी हो सकता है। फिजी डॉट आर्ग वेबसाइट के मुताबिक, अमेरिका और चीन के शोधकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से किए गए शोध में यह दावा किया गया है।
शोध में यह अनुमान लगाया गया है कि लगभग 40 वर्ष बाद हर वर्ष सितंबर और उसके बाद भी आर्कटिक बर्फ मुक्त रह सकता है। नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज जर्नल में प्रकाशित शोध में यह बताया गया है कि इस शोध में सीएमआइपी 5 टूल की मदद ली गई थी। इसकी मदद से बर्फ की मोटाई का पता लगाया जाता है।हाल के शोधों में यह बताया गया है कि पतली परत वाली बर्फ के तेजी से पिघल जाने की संभावना यादा रहती है। इधर के वर्षो में आर्कटिक पर बर्फ की परत की मोटाई में तेजी से कमी आ रही है।

You might also like

Comments are closed.