वरुण को रोकने पर भडक़े भाजपाई

बहराइच । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी के काफिले को उत्तर प्रदेश के बहराइच में रोके जाने पर कार्यकर्ता भडक़ गए। उनकी पुलिस से बहस हो गई। पूर्व मंत्री और पूर्व एमएलसी समेत कई नेता सडक़ पर लेट गए। उनका कहना था कि जब कार्यक्रम तय है तो अचानक रास्ता क्यों बदल दिया गया।
शहर के प्रवेश द्वार पर पहुंचते ही प्रशासन ने वरुण के काफिले को बदले मार्ग पर जाने को कहा। इस पर भाजपा विधायक सावित्री बाई फुले, मुकुट बिहारी वर्मा, पूर्व एमएलसी सुभाष त्रिपाठी और पूर्व मंत्री अक्षयबर लाल गोंड की पुलिस अफसरों से बहस शुरू हो गई। हालांकि बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के बदले हुए मार्ग पर जाने की हामी भरी और काफिला गंतव्य के लिए आगे बढ़ा।
वरुण ने नसीहत दी कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर ही वह जनता के दिलों में उतर सकते हैं। उन्होंने राष्ट्रवादी सोच को मजबूत करने का आह्वान किया। पुलिस महानिरीक्षक विशेष कार्य बल [एसटीएफ] आशीष गुप्ता ने कहा कि वरुण गांधी से शासन को शांति भंग होने का अंदेशा था।

You might also like

Comments are closed.