मास्कों और वेन्टीलेंटरों की कमी जल्द होगी पूरी
टोरंटो। पिछले दिनों सरकारी खबरों के अनुसार देश के कई बड़े अस्पतालों में मॉस्क, ग्राउन, ग्लवस आदि की कमी की खबरें आ रही थी, जिसके पश्चात सरकार ने कोविड-19 के केसों में अत्यधिक बढ़ोत्तरी को रोकने के लिए अपनी नई घोषणा में इन सामग्रियों का निर्माण करने वाली सभी कंपनियों को निर्देश जारी किए हैं कि इन वस्तुओं का निर्माण युद्धस्तर पर किया जाएं और जल्द ही मांग को पूरा किया जाएं। लोक सेवा और प्रापण मंत्री अनीता आनंद के अनुसार देश के स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए 60 मिलीयन एन95 मास्क का निर्माण किया जाएगा जिसकी आपूर्ति प्रति सप्ताह होगी और इसके अलावा 1570 नए वेन्टीलेटरों के निर्माण का ऑर्डर दे दिया गया हैं। आनंद ने आगे बताया कि इस श्रेणी में सरकार ने 157 मिलीयन सर्जिकल मास्कों और कोविड-19 टेस्टींग किटस का ऑर्डर भी सुनिश्चित किया हैं, जिससे किसी भी नागरिक या स्वास्थ्य कर्मी को कोई भी सुरक्षात्मक सामग्री की कमी का सामना नहीं करना पड़े। एक शोध के अनुसार अभी भी 4000 वेन्टीलेटरों की आवश्यकता हैं, जिसके लिए 2 बिलीयन डॉलर आवंटित करने का प्रावधान रखा गया हैं। जिसकी पूर्ति के लिए सरकार ने लोगों से अपील की हैं और इस संकट के समय में यदि हो सके तो अधिक से अधिक फंड जुटाने की भी अपील की हैं। क्यूबेक प्रीमियर फ्रान्सकोईस लेगाउल्ट ने केंद्र सरकार को चेताते हुए बताया कि राज्य में अगले तीन से सात दिनों में सुरक्षात्मक वस्तुओं की भारी कमी देखी जा सकती हैं, इसलिए सरकार को अपने प्रयासों में और तेजी लानी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि हम जितनी वस्तुओं का प्रयोग पूरे एक वर्ष में करते थे वे अब केवल चार सप्ताह में कर रहे हैं, इसके अलावा राज्य में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए समय-समय पर सोशल डिशटेन्टींग पर भी जोर दिया जा रहा हैं जिसके लिए सरकार पूरे जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में लगी हुई हैं। आनंद ने यह भी बताया कि अगले सप्ताह से इन सामग्रियों की आपूर्ति आरंभ कर दी जाएंगी और कोविड-19 के नियंत्रण में सहयोग मिलेगा, इसलिए उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि अफवाहें न फैलाएं और सुरक्षा कार्यों में सहयोग करें।
Comments are closed.