1.7 मिलीयन डॉलर की ठगी करने वाला पुलिस की गिरफ्त में आया

एडमॉन्टन। एडमॉन्टन पुलिस सूत्रों के अनुसार अपने आपको एनएचएल प्लेयरस के साथ जुड़ा हुआ कहने वाला अल्बर्टा निवासी वास्तव में एक ठग साबित हुआ। पुलिस के अनुसार इस ठग के ऊपर  लगभग 1.7 मिलीयन डॉलर से अधिक की धनराशि के गबन का आरोप लगाया गया है, जिसके बारे में पुलिस को गत फरवरी 2016 से मार्च 2019 तक अनेकों रिपोर्टस मिली। पुलिस ने यह भी बताया कि संबंधित ठगी की घटनाएं अधिकतर शैरवूड पार्क अल्बर्टा में घटित बताई जा रही है। जानकारों के अनुसार इस ठगी में कई हजार डॉलरस से लेकर सैकड़ो डॉलरस की घोटाला किया गया। आरोपी की पहचान 50 वर्षीय निकोलस ईलीस के रुप में की गई हैं जोकि अपने आपको को एनएचएल प्लेयरस का साझेदार बताता था और निवेश के नाम पर लोगों से धन ऐंठता था। पुलिस ने लोगों को बताया कि उसने इससे पहले कई लाभकारी योजनाओं का उदाहरण देकर भी लोगों को अपने विश्वास में ले लिया था।  पुलिस के अनुसार आरोपी पर 13 प्रकार के विभिन्न ठगी के आरोप लगाएं गए है। पुलिस ने यह भी बताया कि उन्हें इसके बारे में कई अन्य शिकायतें भी मिली जिसकी जांच चल रही हैं, प्रमाण मिलने पर जल्द ही कार्यवाही होगी।

You might also like

Comments are closed.