10,000 डॉलर मूल्य के चोरी हुए स्टील यूनीकॉर्न को आरसीएमपी ने खोजा

- सूत्रों के अनुसार अल्बर्टा में किसान के खेतों से चोरी हुआ था यूनीकॉर्न

अल्बर्टा। आरसीएमपी ने यह दावा किया हैं कि जल्द ही चोरी हुए स्टेनलेस स्टील के यूनीकॉर्न को ढूंढ निकाला गया हैं। इस पौराणिक मूर्ति की चोरी स्थानीय क्षेत्र के एक खेत से हुई, ऐसा माना जा रहा हैं। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए डेलिया के हैंड हिल्स क्राफ्टस के सहसंस्थापक जाने मक्कुलीन ने बताया कि इस बारे में पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता चल रही हैं। ज्ञात हो कि इस बारे में पुलिस के आंतरिक सूत्रों के अनुसार यह मूर्ति क्षेत्र से 15 किलोमीटर दूर एक गांव में बरामद कर ली गई हैं, परंतु यह बुरी तरह से अव्यवस्थित हैं जिसके कारण अभी तक इसके सार्वजनिक तौर कोई भी घोषणा नहीं की गई हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि इस बारे में चोरों की तलाश अभी भी जारी हैं, इसके अतिरिक्त मूर्ति की फोरेन्सीक जांच भी चल रही हैं जिसके बाद ही स्पष्ट सूचना जारी की जाएंगी और वास्तविक नुकसान का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा। मॉरगन से जल्द ही इस मूर्ति को डेलिया लाया जायेगा जिससे इसके नुकसान का उचित अनुमान लगाया जा सके, परंतु इस समाचार से संबंधित अधिकारियों को बहुत अधिक रोष हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह समाचार इतिहासकारों के लिए एक दु:खद समाचार हैं। मूर्ति की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि यह प्रतिमा तीन मीटर ऊंची और चैड़ी हैं जिसका वजन 270 किलोग्राम हैं। जिसकी अनुमानित कीमत 10,000 डॉलर हैं, मक्कुलीन ने यह भी माना कि यह प्रतिमा डेलिया की एक पहचान हैं और इसमें सुधार करके इस पुन: व्यवस्थित किया जाएगा। इसलिए इसे पुन: स्थापित करने से पूर्व अच्छी तरह से रिकवर किया जाएगा, उसके पश्चात ही इसकी स्थापना की जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा।

You might also like

Comments are closed.