वैक्सीन हंटरस कैनेडा के साथ साझेदारी में वैक्सीनेशन पर कार्य करेगा सिटी ऑफ टोरंटो

टोरंटो। सिटी ऑफ टोरंटो के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार जल्द ही राज्य की स्वयं सेवी संस्था वैक्सीन हंटरस कैनेडा के साथ मिलकर वैक्सीनेशन प्रोग्राम में कार्य करेगें सिटी अधिकारी। इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संस्थान के आला अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि इस समय देश में कोविड-19 वैक्सीन की भारी कमी देखने को मिल रही है। इसके अलावा लोगों में भी वैक्सीन के प्रति जागरुकता की कमी के कारण इसे लगवाने से हिचक रहे है। इन्हीं कमियों को दूर करने के लिए सिटी ने संयुक्त रुप से संस्था के साथ वैक्सीनेशन संबंधी सब कार्यों में मदद करने की योजना बनाई है। सिटी ने यह भी बताया कि वे जल्द ही लोगों को वास्तविक आंकड़े उपलब्ध करवाएंगे जिसमें उन्हें सटीक जानकारी दी जाएंगी कि इस समय कितने लोगों को वैक्सीन लग चुकी हैं और कितने शेष हैं, जबकि मरीजों पर होने वाले प्रभावों को भी सार्वज्निक किया जाएगा जिससे अन्य मरीजों के मन में कोई भी भ्रांति न रहें और वे आसानी से अपनी वैक्सीन की अगली डोज को भी प्राप्त कर सके। सिटी सूत्रों के अनुसार आगामी 10 मई तक सभी क्षेत्रों में वैक्सीन की आपूर्ति को सामान्य कर दिया जाएगा जिसके पश्चात प्रत्येक व्यस्क आयु वर्ग को भी इसमें शामिल की योजना तैयार की जा रही है। मेयर टोरी ने यह भी माना कि वास्तविक समय को देखते हुए सभी लोगों को इस समय भविष्य बचाने की सोचनी होगी और यह  तभी संभव हो सकेगा जब हम मिलकर इसे नियंत्रण करने के उपायों पर कार्य करेगें और लापरवाही नहीं बरतेंगे। आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस समय राज्य सरकार ने ब्रैम्पटन में केवल आठ फार्मेसियों पर वैक्सीनेशन का कार्य चला रखा हैं, जबकि यह संख्या टोरंटो में नो में, मिसिसॉगा में 10, किंगसटन में 26 फामेर्सियों में 100,000 लोगों का वैक्सीनेशन हो रहा है।

You might also like

Comments are closed.