ब्रैम्पटन कर्मचारियों के लिए वैक्सीनेशन क्लिनिक खोला गया

अमेजन, मैपल लीफ फूडस कर्मचारियों के लिए भी स्थापित होंगे इसी प्रकार के क्लिनिक

ब्रैम्पटन। ब्रैम्पटन में मैपल लोज फार्मस के कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर ही वैक्सीनेशन क्लिनिकस खोले जाएंगे। ओंटेरियो में इस प्रकार के निजी वैक्सीनेशन क्लिनिक का यह पहला मौका होगा, जिसे गत 27 अप्रैल से आरंभ किया जा रहा हैं। मैपल लोज के अनुसार इस क्लिीनिक में राज्य सरकार और पील प्रांत की साझेदारी भी शामिल की गई हैं। सूत्रों के अनुसार अगले दो या तीन सप्ताह में इस प्रकार के क्लिनिकों को ब्रैम्पटन और मिसिसॉगा आदि क्षेत्रों में भी खोलने पर विचार किया जा रहा हैं। कंपनी ने यह भी कहा कि यह एक सॉफ्ट स्टार्ट हैं जिसके लिए आगामी शुक्रवार से यह अभियान आरंभ हो जाएगा और अधिक से अधिक कर्मचारियों को वैक्सीनेशन करने का कार्य पूरा किया जाएगा। कर्मचारियों को यह भी सूचित किया जा रहा है कि इस बार इस वैक्सीनेशन कैंप का आरंभ गुरुवार और शुक्रवार को किया गया जबकि अगली बार इसे बुधवार और शुक्रवार को करने के लिए सुनिश्चित किया गया हैं। अधिकारियों के अनुसार इन क्लिनिकों में 18 से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीनेशन देने का कार्य किया जाएगा, जो लोग कार्य कर रहे होंगे उनके लिए कुछ भिन्न दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं जिनका पालन करना आवश्यक होगा। जानकारों के अनुसार इसी प्रकार की सुविधाएं जल्द ही अमेजन, मैपल लीफ फूडस व संबंधित कंपनियों में भी यह सुविधा आरंभ करने पर विचार किया जा रहा हैं जिससे वैक्सीनेशन के लक्ष्य को जल्द ही पूरा किया जा सके।

You might also like

Comments are closed.