वैक्सीनेशन के लिए अधिक संख्या में आगे आएं ओंटेरियनस : रिक हीलर

टोरंटो। ओंटेरियो के वैक्सीन टास्क फोर्स के प्रमुख रिक हीलर ने एक बार फिर अपना संदेश दोहराते हुए सभी ओंटेरियो वासियों से अपील की हैं कि बिना किसी आशंका के अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीकरण करवाएं, जो इस समय वैक्सीन लगवाने के लिए योग्य हैं। रिटायरड जनरल रिक हिलर की नियुक्ति इस पद के लिए आज से चार माह पूर्व की गई थी। उन्होंने माना कि फाईजर और मार्डना वैक्सीन पूर्णत: सुरक्षित हैं और केवल आपूर्ति में देरी के कारण ही राज्य अपने लक्ष्य में पीछे रहा हैं अपितु अभी तक लक्ष्य से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन पूर्ण कर लिया जाता। हिलर ने यह भी बताया कि आगामी दिनों में ऐसी संभावना कम प्रतीत हो रही हैं जिसके लिए देश में 2.1 मिलीयन डोजस की आपूर्ति होने वाली हैं, उन्होंने यह भी माना कि जल्द ही हमें अपने फ्रंट लाईन वर्करों को यह डोजस देने का कार्य पूर्ण करना होगा नहीं तो दिसम्बर वाली स्थिति के पुन: बनने की संभावना बढ़ सकती हैं, इसलिए सावधानी के साथ वैक्सीनेशन को जल्द ही लक्ष्य तक पहुंचाना होगा जिससे कार्यों में तीव्रता आ सके और राज्य में सुरक्षा का घेरा भी बढ़ जाएं। पिछले दिनों ओंटेरियो के प्रीमियर डाग फोर्ड ने अपने संबोधन में जनता से कहा था कि वे किसी भी कीमत में वैक्सीनेशन की आपूर्ति को रुकने नहीं देंगे उसके पश्चात इस प्रकार की कमी के लिए उनसे जनता जवाब मांग सकती हैं। सूत्रों के अनुसार मॉर्डना वैक्सीन के शिपमेंट में देरी के कारण आपूर्ति में कमी का सामना करना पड़ रहा हैं। जानकारों के अनुसार इस सप्ताह मॉर्डना वैक्सीन की 846,000 डोजस प्राप्त होनी थी परंतु शिपमेंट में देरी के कारण यह आपूर्ति हुई नहीं जिस कारण से संबंधित क्लिनिकों को बंद करना पड़ा। कैनेडियन सरकार ने इस बारे में यह भी सुनिश्चित करते हुए कहा कि जल्द ही अमेरिका से फाईजर-बायोनटेक वैक्सीन की 1.2 मिलीयन डोजस की आपूर्ति होगी और इसके अलावा ऑक्सफोर्ड से एस्ट्रा जैनेका डोजस भी भारी मात्रा में आपूर्ति किया जाएगा। ज्ञात हो कि प्रीमियर डाग फोर्ड ने भी माना कि इस सप्ताह मॉर्डना वैक्सीन की आपूर्ति जहां 300,000 डोजस प्राप्त होने वाले थे वहीं केवल 90,000 डोजस से ही संतुष्ट होना पड़ा हैं, परंतु सरकार अपने वादे को अवश्य निभाएंगी और इसके लिए जल्द ही सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर 75$ के नागरिकों को वैक्सीनेशन का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने यह माना कि आपूर्ति का संकट अवश्य ही गंभीर रुप से सामने आ रहा हैं, परंतु सरकार इस संकट को जल्द ही हल कर लेगी इसके लिए उन्होंने बताया कि एस्ट्राजैनेका का आपूर्ति को भी सुनिश्चित कर लिया गया हैं, उन्होनें यह भी माना कि यदि उनके अनुसार स्थितियां सामान्य रही तो जल्द ही वैक्सीनेशन की आयु सीमा को और अधिक घटाकर 60 वर्ष कर दिया जाएगा।

You might also like

Comments are closed.