ओंटेरियो के पूर्व प्रीमियर बिल डेविस का 92 वर्ष में निधन

टोरंटो। ओंटेरियो के 18वें प्रीमियर बिल डेविस ने 92वें वर्ष की आयु में अपनी अंतिम सांस ली। ज्ञात हो कि बिल डेविस ने देश में सबसे अधिक समय तक प्रीमियर बने रहने का भी रिकॉर्ड बनाया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार गत रविवार को उन्होंने ब्रैम्पटन, ओंटेरियो में अंतिम सांस ली, इन्हें ”एजुकेशन प्रीमियर” के रुप में भी जाना जाता रहेगा। इन्होंने ओंटेरियो में वर्ष 1971 से 1985 तक सत्ता संभाली। उनके कार्यकाल के समय को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वे कितने लोकप्रिय प्रीमियर रहे होंगे, उन्होंने 42 वर्ष की आयु में राज्य की सत्ता संभाली। डेविस ने चार बार चुनाव जीतकर अपनी वर्चस्व साबित किया, जानकारों के अनुसार उन्होंने दो बार अल्पमत में गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया जबकि दो अन्य बार वे पूर्ण बहुमत में सरकार बनाने में सफल रहें।

प्रधानमंत्री जस्टीन ट्रुडो ने बिल डेविस की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक अनुभवी व सभी के चहेते व्यक्ति को खो दिया जिसकी कमी कोई पूरा नहीं कर सकता। मेयर जॉन टोरी ने भी इस निधन को देश और ओंटेरियो का बड़ा नुकसान बताया, उन्होंने कहा कि अभी तक वे अपने अनुभव से राजनीति में कई प्रकार से मदद करते थे। इस प्रकार के व्यक्ति का चले जाना बेहद दु:खद हैं।

प्रीमियर डाग फोर्ड ने बताया कि बिल डेविस ने ओंटेरियो के उत्थान के लिए बहुत से कार्य किए जिसके लिए उन्हें जीवन भर याद रखा जाएंगा, आज भी ओंटेरियो के विकास व सुधार में डेविस की भूमिका की सराहना की जाती हैं। अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें कैबीनेट मंत्रियों में भी शामिल करने के लिए प्रस्ताव दिया गया था। ओंटेरियो में भविष्य के विकास हेतु उन्होंने जो कार्य किए वे अन्य किसी भी प्रीमियर ने नहीं किए थे। डेविस ने सदैव ही अपने विपक्षियों पर पकड़ बनाएं रखी जिससे उनके विकास कार्यों को बहुत अधिक प्रोत्साहन मिला। कुछ समय के लिए डेविस ब्रिटेन और अमेरिका में भी रहे परंतु अपने अंतिम समय में वह वापस स्वदेश लौट आएं और अपनी अंतिम सांस उन्होंने कैनेडा में ही ली। प्रीमियर डाग फोर्ड ने यह भी बताया कि उनकी पूरी सांत्वना डेविस के परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इस दु:ख के समय में ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें।

You might also like

Comments are closed.