इस बार चुनाव प्रचार में मुख्य पार्टियों का लक्ष्य लोगों को अफोर्डेबलीटी संसाधनों की उपलब्धता

औटवा। कैनेडा में चुनावी बिगुल बजते ही प्रमुख पार्टियों ने नई-नई योजनाओं से कैनेडियनस को प्रभावित करना आरंभ कर दिया हैं। इस बार के चुनाव में पार्टियों का मुख्य लक्ष्य लोगों को सुविधाओं कम मूल्य में उपलब्ध करवाना हैं, जिसमें मोबाईल फोन बिलों की कटौती और लोगों को अफोर्डेबल हाऊसस उपलब्ध करवाना मुख्य रुप से शामिल किया गया हैं। पार्टियों  को पता है कि इस समय कैनेडियनस की मुख्य समस्याएं क्या हैं और उसी का सार निकालना सबसे बड़ा कार्य होगा, लोगों को समझना होगा कि कौन सी पार्टी देश को मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ ऐसी योजनाएं बनाएंगी जिससे कोविड-19 महामारी काल में अफोर्डेबलीटी के साथ निवास और अन्य आवश्यक संसाधनों की पूर्ति की जा सके। पिछले दो वर्षों में लोगों की घर खरीदने की आवश्यकता में भारी कमी देखी गई हैं जिसका मुख्य कारण धन की कमी और बेरोजगारी बताया जा रहा हैं। इसके अलावा लोगों को जलवायु संबंधी समस्याओं पर भी सुविधाएं देनी होगी जिससे वे अपने स्वास्थ्य के प्रति भी अधिक सुरक्षित हो सके।

कंसरवेटिव प्रमुख ओ’टूले ने अपने ट्विटर संदेश में कहा कि वर्ष 2020 से 2021 के एक वर्ष अंदर ही कैनेडा के रियल स्टेट में लगभग 26 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई, जिस पर केंद्र सरकार द्वारा उचित उपाय नहीं किए जाने से आम जनता को इसकी हर्जाना भरना पड़ा, इसलिए अब लोगों को समझना होगा कि उन्हें सत्ता परिवर्तन से ही इस समस्या से मुक्ति मिल सकेगी।

वहीं एनडीपी प्रमुख ने अपने संबोधन में जनता से वादा किया है कि यदि उनकी सरकार बनती है तो अगले 10 वर्षों में देश को 500,000 नए अफोर्डेबल घर उपलब्ध करवाएं जाएंगे जिसका सीधा लाभ निम्र आयवर्ग व मध्यम आयवर्ग को होगा। वहीं ट्रुडो ने अपने संदेश में कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव सेलफोन के बिलों में 25 प्रतिशत की कटौती का वादा किया था और इस बार भी वह अपने वादे को पूरा करेंगे। ज्ञात हो कि जून 2020 से जून 2021 के मध्य कॉलों में कमी आई हैं, परंतु फिर भी यदि लिबरल की सरकार पुन: बनती है तो लोगों की आज के समय में सबसे बड़ी आवश्यकताओं में से एक हो रही सैल फोन सुविधा में उन्हें आकर्षक छूट मिलेगी।

You might also like

Comments are closed.