15 डॉलर की न्यूनतम मजदूरी योजना से जुड़ेगे गिग वर्कर : फोर्ड

Gig workers will join $15 minimum wage plan: Ford

ओंटेरियो। ओंटेरियो सरकार की ताजा घोषणा के अनुसार विधानसभा में सोमवार को आयोजित सत्र में यह सुनिश्चित किया गया कि राज्य में न्यूनतम मजदूरी की राशि 15 डॉलर प्रति घंटा को लागू किया जाएगा। सरकार के अनुसार इस मजदूरी की मान्यता मजदूरों के मौलिक अधिकारों में भी जोड़ी जाएंगी, जिससे भविष्य में कोई भी मजदूरों के अधिकारों का हनन नहीं कर सके। इस कानून के लागू होते ही कोई भी संस्थान मजदूरों को 15 डॉलर से कम की मजदूरी नहीं दे सकते, ओंटेरियो के सभी प्रांतों में न्यूनतम मजदूरी को मानना अनिवार्य होगा। कार्य संस्थानों को भी पारदर्शिता का पालन करते हुए भविष्य में प्रत्येक कार्य करने वाले मजदूर हो मजदूरी के रुप में 15 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से भुगतान करना होगा।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करते हुए कहा कि अब किसी भी मजदूर को प्रत्येक स्थिति में न्यूनमत मजदूरी का भुगतान अवश्य करना होगा, उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए किसी भी परिस्थिति में कम मजदूरी स्वीकार नही होगी। सरकार का यह भी मानना है कि महामारी काल के पश्चात राज्य में बजट से पूर्व इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थी कि यदि सरकार न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि करती है तो अवश्य ही महंगाई दर भी बढ़ेगी, परंतु सरकारी विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि यदि न्यूनतम मजदूरी को बढ़ावा मिलेगा, तो राज्य की अर्थव्यवस्था को भी उचित आकार मिल सकेगा। सरकारी सूत्रों ने यह भी बताया कि इस आदेश को जनवरी माह से ही लागू कर दिया गया था, जिसकी औपचारिक घोषणा अब हुई।

प्रीमियर डाग फोर्ड की ताजा घोषणा के अनुसार इस वर्ष से आरंभ होने वाली यह न्यूनतम मजदूरी 15 डॉलर की योजना में सभी गिग वर्करों को भी जोड़ा जाएंगा और उन्हे उनके कार्य के अनुसार कम मजदूरी नहीं दी जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि किसी भी गिग वर्कर को उनके कार्य से निष्कासन से पूर्व नोटिस अवश्य देना होगा। श्रममंत्री मक्कनाघटन ने यह भी कहा कि इन गिग वर्करों के कारण ही राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भारी सहयोग मिलता हैं, जिसके लिए इनकी अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएंगा। इन मजदूरों को भी अन्य सामान्य मजदूरों को मिलने वाले सभी लाभ व सेवाओं के साथ जोड़ा जाएंगा जिससे ये भी सामान्य रुप से जीवन में ओंटेरियों का सहयोग कर सके।

You might also like

Comments are closed.