वेस्टजेट कर्मचारियों की संभावित हड़ताल टली

- यूनीफॉर सर्विस वर्करों के साथ वेस्टजेट ने किए महत्वपूर्ण समझौतें पर हस्ताक्षर

टोरंटो। वेस्टजेट कर्मचारियों की इस सप्ताह होने वाली हड़ताल को टाल दिया गया हैं, सूत्रों के अनुसार कालग्रे और वैनकुअर एयरपोर्टस के सैकड़ों कर्मचारियों ने समझौता नहीं होने के कारण जल्द ही हड़ताल पर जाने की पुष्टि कर दी थी। जानकारों के अनुसार गत रविवार को शाम से दोनों एयरलाईन्स के कर्मचारी और यूनीफॉर लोकल 531 ने हड़ताल पर जाने के लिए सुनिश्चित कर दिया था। इससे पहले 800 बैगेज एंड कस्टमर सर्विस स्टाफ ने अपने कार्यों को नहीं करने की घोषणा कर दी थी।

संस्था ने यह भी बताया कि बुधवार को इस संबंध में आयोजित मतदान में 98 प्रतिशत मत हड़ताल के पक्ष में पड़ें। रविवार को इस मामले में यदि कोई भी समझौता नहीं होता तो अवश्य ही संबंधित कर्मचारी हड़ताल पर चले जाते, परंतु यूनियन और वेस्टजेट प्रशासन ने इस संकट से पूर्व ही इसका हल निकाल लिया और दोनों पक्षों ने एक महत्वपूर्ण डील पर समझौता कर लिया। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुए समझौते की जानकारी देते हुए यूनियन ने मीडिया को बताया कि लंबे समय से कर्मचारियों की मजदूरी को बढ़ाने की मांग को भी मान लिया गया हैं और कंपनी ने कार्य शर्तों में भी सुधार का वादा करते हुए कार्य घंटों में कई बदलावों के लिए सहमति जताई हैं।

यूनीफॉर ने यह भी बताया कि लगभग सात वर्षों के पश्चात कंपनी ने कर्मचारियों के वर्तमान वेतन को 15.55 डॉलर प्रति घंटा से बढ़ाकर 23.87 डॉलर प्रति घंटा तक करने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की हैं। इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए वेस्टजेट के प्रवक्ता स्कॉट डोहर्टी ने बताया कि वेस्टजेट ने इससे पूर्व पांच वर्षों में कोई भी वित्तीय बदलाव नहीं किया था और वेस्टजेट की मजदूरी भी दैश के विमानन उद्योग में सबसे कम थी जिसे इस महंगाई के दौर में बढ़ाना एक सराहनीय कदम बताया जा रहा हैं और इससे अन्य विमानन कंपनियों में भी कार्य कर रहे मजदूरों को कार्य के प्रति प्रोत्साहित रहने की प्रेरणा देगा।

You might also like

Comments are closed.