Hot Nayantara : ‘जवान’ में बोल्ड अंदाज में नजर आयेंगी नयनतारा

Hot Nayantara: Nayantara will be seen in bold style in 'Jawan'

Nayantara will be seen in bold style in 'Jawan'
Nayantara will be seen in bold style in ‘Jawan’

Hot Nayantara : मुंबई, दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा (South Indian actress Nayanthara) फिल्म जवान में बोल्ड अंदाज में नजर आयेंगी। एटली कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म जवान में शाहरुख खान और नयनतारा की अहम भूमिका है।नयनतारा की यह बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है, जिसके लिए वह काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

‘जवान’ में नयनतारा स्क्रीन पर बिकिनी में काफी बोल्ड अवतार में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि ‘जवान’ में नयनतारा स्विमसूट में एक सीन ठीक उसी अंदाज में शूट करेंगी जैसा दीपिका पादुकोण ने ‘पठान’ में किया था।

नयनतारा पिछले 16 सालों से कभी फिल्मों में बिकिनी में नहीं नजर आई हैं। आखिरी बार साल 2007 में ‘बिल्ला’ में नयनतारा का बोल्ड अंदाज सिने प्रेमियों को नजर आया था। लेकिन अब ‘जवान’ की कहानी के अहम हिस्से के लिए नयनतारा ने ऐसा करना स्वीकार कर लिया है।

फिल्म जवान में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण भी फिल्म में अहम कैमियो करते दिखाई देंगी। फिल्म जवान इस साल 02 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

You might also like

Comments are closed.