उत्कृष्ट कार्यों के लिए ब्रैम्पटन काउन्सिलर लोकल गर्वनमेंट अवार्ड से सम्मानित

Brampton Councilor honored with Local Government Award for outstanding work

सिटी ऑफ ब्रैम्पटन काउन्सिल की पहली फिलीपीनो काउन्सिलर रोवेना सैन्टोज को उनके प्रभावकारी कार्यों के लिए दिया गया सम्मान

Brampton councilor honored
Brampton councilor honored

ब्रैम्पटन-जयश्री
म्युनिसिपल वर्ल्ड में पहली बार किसी एक महिला को यह सम्मान पृथक रुप से देने की घोषणा की गई हैं। वर्ष 2023 के लिए अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए रोवेना सैन्टोज को यह सम्मान दिया गया। सूत्रों के अनुसार नगरपालिका में यह पहली बार हो रहा है जब किसी महिला को पृथक रुप से उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सैन्टोज पहली फिलीपीनो काउन्सिलर है, जिन्होंने सिटी ऑफ ब्रैम्पटन काउन्सिल के वार्ड 1 और 5 में बहुत अच्छे कार्य किए, ज्ञात हो कि वह वर्ष 2018 से इस क्षेत्र में लगातार प्रभावशाली कार्यों के लिए जानी जाती रही हैं।

सैन्टोज हमेशा से समानता, परिवर्तन और समावेश पर जोर देती रही है। रोवेना अपने जीवन के अधिकतर वर्ष ब्रैम्पटन में ही निवास करती रही हैं और अब उनके बेटे भी बड़े हो गए हैं और वे भी इस क्षेत्र के विकास में सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं।

ज्ञात हो कि उन्हें एफसीएम के लिए भी चैथी बार चुना गया है, वह हमेशा से ही जातिवाद प्रथा की विरोधी रही हैं। उनका मानना है कि समानता की सोच से ही सभी का विकास संभव हैं और हमेशा से उसे अपनाना होगा, तभी सफलता मिल सकती हैं।

इस सम्मान की घोषणा के बाद उन्होंने अपने साक्षात्कार में कहा कि उन्हें अपनी जिम्मेदारियां पता हैं और वह नगरपालिका के कार्यों के साथ-साथ एक मां, एक बेटी, एक बहन और एक आंटी के रुप में भी अपने कार्यों में अग्रणी हैं, जिसके लिए उन्हें बेहद गर्व हैं। इस सम्मान के लिए उन्होंने नगरपालिका का दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे अन्य महिलाओं को भी अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट करने की प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने अपनी नई पहचान देने के लिए म्युनिसिपल वर्ल्ड को भी बहुत-बहुत आभार जताया और कहा कि अब वह और अधिक मेहनत से अपने कार्यों को पूरा करने में जुटेगी, जिससे आगे भी उन्हें सभी का प्यार मिलता रहे।

गौरतलब है कि सैन्टोज ने स्चुलीच स्कूल और बिजनेस से एच.बी.बी.ए. की डिग्री भी प्राप्त कर रखी हैं। जिसके साथ-साथ उन्होंने पर्यावरण योजना व विकास के कार्यों को समझने के लिए लंदन स्कूल और इकॉनोमिक्स से प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया हैं। उनके वर्ष 2019 में ब्रैम्पटन में आएं जलवायु परिवर्तन की आपदाओं पर भी अच्छा कार्य किया था। परिवहन के क्षेत्र में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही हैं।

You might also like

Comments are closed.