Canada News : वीचैट, काशपरस्काई जैसे एपस पर केंद्र ने लगाया प्रतिबंध

- देश की आतंरिक सुरक्षा के कारण लिए गए ये कठोर निर्णय

Canada News: Center bans apps like WeChat, Kaspersky

Canada News: Center bans apps like WeChat, Kaspersky
Canada News: Center bans apps like WeChat, Kaspersky

Canada News : टोरंटो। कैनेडियन सरकार के आंतरिक सूत्रों के अनुसार जल्द ही पूरे देश में वीचैट और काशपरस्काई जैसे एपस पर पूर्णत प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे। चीनी कंपनी के हवाले से इस प्रकार के कई अन्य एपस और ये मुख्य चीनी एपस देश की आतंरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने में अपनी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए सोमवार को केंद्र सरकार ने एक बड़ी घोषणा करते हुए यह बताया कि भविष्य में इन एपस से संबंधित कोई भी बदलाव देश में मान्य नहीं किया जाएंगा और इसके स्थान पर इन्हें चलाने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया जाएंगा।

जानकारों के अनुसार यह भी माना जा रहा हैं कि इन एपस के कारण कैनेडा में धीरे-धीरे सरकार के विरोध में लोगों को उकसाया जा रहा हैं, जिसकी शॉर्ट वीडियों में केवल ट्रुडो सरकार की बुराईयां बताई जा रही हैं, जिसके पुख्ता प्रमाण मिलने पर यह बात सुनिश्चित की गई कि इन एपस का सहारा लेकर कई अराजक तत्व देश में अशांति और भ्रम की भावना को और अधिक प्रोत्साहित करने में सफल हो सकेंगे। केंद्र सरकार ने चीन के नापाक इरादों को भापने के बाद यह निर्णय किया और कैनेडियन सरकार ने इन एपस के विरोध में स्ट्राइक 2023 में भी जारी किया गया। माना जा रहा है कि दुनिया के कई ऐसे देश भी हैं जो अपनी देश की सुरक्षा को देखते हुए इस प्रकार के एपस को पूर्ण रुप से बंद कर रहे हैं।

सरकारी सूत्रों के अनुसार जल्द ही और अन्य एपस भी बंद किए जा सकते हैं, जिससे देश की आंतरिक सुरक्षा पर किसी भी प्रकार से कोई भी डिजीटल हमला नहीं किया जा सके। इस लिस्ट में कई एपस सट्टेबाजी से जुड़े थे तो वहीं अन्य शेष एपस लोन संबंधी थे, जिनका मुख्य उद्देश्य लोगों को बहला-फुसला कर उनसे ठगी करना था और इन्हीं सब मामलों का अंत करने के लिए फिलहाल इन एपस को पूर्णत: प्रतिबंधित करने की योजना बनाई गई जिसके लिए सरकार ने रुसी सरकार के साथ किसी भी प्रकार की कोई डील भी नहीं की हैं।

You might also like

Comments are closed.